24hnbc आज का पंचांग, 25 फरवरी 2023
Friday, 24 Feb 2023 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार -
राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 06, शक संवत 1944, फाल्गुन शुक्ल, षष्ठी, शनिवार, विक्रम संवत 2079। सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 13, शब्बान-04, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 25 फरवरी सन 2023 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसंत ऋतु। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक।
षष्ठी तिथि अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 21 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ। भरणी नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 59 मिनट तक उपरांत कृतिका नक्षत्र का आरंभ। ब्रह्म योग सायं 05 बजकर 17 मिनट तक उपरांत ऐन्द्र योग का आरंभ।
कौलव करण मध्याह्न 12 बजकर 27 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मेष राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय का समय 25 फरवरी 2023: सुबह 06 बजकर 50 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 25 फरवरी 2023: शाम 06 बजकर 18 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 25 फरवरी 2023 :
विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 29 मिनट से 3 बजकर 15 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 9 मिनट से 12 बजकर 59 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 16 मिनट से 6 बजकर 41 मिनट तक। अमृत काल दोपहर 15 बजकर 26 मिनट से 04 बजकर 52 मिनट तक। रवि योग सुबह 6 बजकर 51 मिनट से अगली सुबह 3 बजकर 59 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 25 फरवरी 2023 :
राहुकाल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 6 बजकर 51 मिनट से 7 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। इसके बाद 7 बजकर 37 मिनट से 8 बजकर 22 मिनट तक रहेगा।(आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)