24hnbc चिंता आवास कि नहीं अपने वोट बैंक की है .... शैलेश पांडे
Wednesday, 22 Feb 2023 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 23 फरवरी 2023। मोर आवास मोर अधिकार के तहत भाजपा इन दिनों छत्तीसगढ़ सरकार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घेरने की कोशिश कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री का पहला आरोप है कि प्रदेश सरकार ने अपने हिस्से की राशि नहीं दी, और गरीबों को उसके हक से वंचित कर दिया। बिलासपुर में लंबे समय तक नगर पालिक निगम में भाजपा का कब जा रहा राज्य में भी भाजपा की सरकार थी। मुख्यमंत्री भाजपा का और स्थानीय निकाय मंत्री बिलासपुर के विधायक थे ऐसे में चांटिडीह, चिंगराजपारा, नूतन कॉलोनी क्षेत्र में जो आवास बनाए गए उसमें आवंटन में गड़बड़ी कैसे हो गई। बिलासपुर विधायक ने पूछा है कि पूर्व भाजपा पार्षद ने किन कारणों से अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी शहर के गरीब परिवारों के पास मकान आवंटन की फर्जी रसीदें कैसे आ गई थी कांग्रेस सरकार ने कभी गरीब के सिर से छत नहीं उधेडी भाजपा ने तो ऐसा कई बार किया। पहले अपने लोगों को वोट बैंक के लिए सरकारी जमीन पर कब्जा कराया खुलेआम खरीदी बिक्री होने दी और बाद में जमीन से कब्जा खाली करा लिया बिलासपुर डीएलएस कॉलेज के सामने यह नजारा सब ने देखा है उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में 14000 परिवारों को आवाज देने के लिए सर्वे किया गया 5500 को मकान आवंटित किया जा चुका है पीएम आवास के तहत 18 स्थानों पर आवाज बनाए गए। इंदिरा विहार में 256, अशोकनगर में 1232, मधुबन में 400, हेमू नगर में 203, तालापारा में 261, मिनीमाता में 275, मिनीमाता बस्ती में 1200 मकान का आवंटन किया जा चुका है। चुनाव नजदीक देख भाजपा को अब गरीब और उसके मकान की चिंता सता रही है। उन्हें चिंता अपने वोट बैंक की है।