24 HNBC News
24hnbc छत्तीसगढ़ के लिए केजमान के पास है कौन सी आबकारी नीति
Tuesday, 21 Feb 2023 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 22 फरवरी 2023। मार्च माह के प्रथम सप्ताह संभवत 5 मार्च को राजधानी के रावण भाटा मैदान में आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल और उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान एक बड़ी आम सभा को संबोधित करेंगे। वर्ष 2023 के अंत में छत्तीसगढ़ राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आम सभा से आप की तैयारी प्रारंभ हो रही है। शहर से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक पर समितियों का गठन हो रहा है हमें पूरे छत्तीसगढ़ में आप पार्टी के राजनैतिक पकड़ या तैयारी की खास खबर नहीं है, किंतु बिलासपुर और उससे लगी हुई सभी विधानसभा सीट में आप की और उसके गतिविधियों की पुख्ता खबरें हैं जिससे यह बोला जा सकता है कि पार्टी की स्थिति प्रभाव पैदा करने लायक नहीं है। पिछले चुनाव में भी केजरीवाल ने छत्तीसगढ़ में हाथ मारा था पर अजीत जोगी की पार्टी छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जे और मायावती की बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन ने झाड़ू को कहीं का नहीं छोड़ा। उसके बाद इस राजनीतिक दल के कार्यकर्ता और नेताओं ने शहरी स्तर पर जिस तरह के आंदोलन में सहभागिता की उनकी उपस्थिति प्रभाव कारी नहीं थी उलट कुछ नेता तो अपने आप को जनता से ना जोड़कर विज्ञापन एजेंसी के माध्यम से आउटडोर मीडिया कैंपेनर बनकर पोस्टर वार करने पर ध्यान देते रहे इसी बीच एक माह पूर्व पदाधिकारियों के आपसी खटपट का परिणाम था कि पूरी प्रदेश कार्यकारिणी जिला बाड़ी भंग कर दी गई और उसके बाद प्रत्येक जिले में केवल दो दो पदाधिकारी संगठन खड़ा करने के लिए नियुक्त किए गए बिलासपुर में यह जिम्मेदारी जिन लोगों को मिली उनकी स्थानीय पहचान राजनीति में लूटने वाले लोटा छाप नेताओं की है। ऐसे में पार्टी के पुराने कार्यकर्ता काफी हद तक निराश हुए। छत्तीसगढ़ से संबंध रखने वाले संदीप पाठक को केजरीवाल ने राज्यसभा सदस्य बनाया राज्यसभा में जाने के बाद पाठक जी केवल एक बार ही बिलासपुर आए जितने घंटे में रहे उतने में वह अपने रिश्तेदारों से मिल लिए हों यही बहुत है। केजरी + मान की सभा के लिए पार्टी नेताओं ने बिलासपुर में एक पत्रकार वार्ता भी की आप की और उसके नेताओं की पत्रकार वार्ता मोनोटोनस हो चुकी है चुकी है, लिहाजा उन्हें अखबारों में स्थान नहीं मिलता पत्रकारों को भी समझ आ चुका है दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक और स्कूल का गाना कितनी बार सुने और लिखें। स्थानीय मुद्दों पर आप के नेता चुप रहते हैं ऐसे में केजरीवाल + मान गिलास में जो झाग उठाएंगे वह कितने दिन चलेगा इसका कोई ठिकाना नहीं है फिर छत्तीसगढ़ के लिए दिल्ली में कौन सी आबकारी नीति बनेगी इसको भी कोई नहीं जानता।