24 HNBC News
बिलासपुर पुलिस का खुलासा किसान इंडिया बायोटेक के नाम पर छत्तीसगढ़ मे सैकड़ो किसानो से ठगी
Friday, 27 Nov 2020 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

बिलासपुर के बाद राजनांदगांव में फैला रहे थे ठगी का कारोबार, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यो में दर्ज हैं मामलें

महज 44 दिन में बैंक ट्रांजेक्शन के माध्यम से निकाले पौने दो करोड़ से अधिक।

छत्तीसगढ़/बिलासपुर । किसान इंडिया बायोटेक कम्पनी बना कर खेती किसानी के सामान आर्गेनिक खाद और फलदार वृक्ष के पौधे आदि की फ्रेंचाइजी देने के नाम से डिपाजिट जमा कर 4 राज्यो के लोगो से ठगी करने वाले 3 आरोपियों को बिलासपुर पुलिस ने युपी से गिरफ्तार कर लिया है,आरोपियों के कब्जे से ढाई लाख रुपये बरामद किया गया हैं।पुलिस अधीक्षक प्रशान्त अग्रवाल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपीगण के द्वारा किसान इंडिया बायोटेक कम्पनी बना कर पहले किसानों को अच्छी क्वालिटी के फलदारपौधा और खाद बीज दे कर उनका विश्वास जीता उसके बाद कम्पनी के द्वारा अपने प्रोडक्ट की बिक्री करने के लिए फ्रेंचाइजी देने और अपने साथ बिजनेस करने का आश्वाशन दिया।चूंकि किसानों को पहले ही ठगों के द्वारा अच्छा पौधा और खाद दिया गया था,तथा कम्पनी के लोगो ने 1 लाख लगाने पर प्रतिमाह 10 हजार रुपये फायदा होने की जानकारी दी जिस से लोग ठगों के झांसे में आते गए,और रकम ठगों को देते गए,इसी क्रम में बिलासपुर की प्रतिमा मिश्रा पति संजीत मिश्रा निवासी गांधीनगर बिलासपुर आई जिनसे कम्पनी के राहुल शर्मा,रचित मिश्रा,कबीर पाठक, राजेश पांडेय,आरके पांडेय ने सपंर्क कर आर्गेनिक खाद की डीलरशिप देने का झांसा दे कर क्रमशः चेक के माध्यम से दो किस्तों में 2 लाख व तीन लाख रुपये ले लिए थे और काफी टाइम बाद भी डीलरशिप नही मिलने पर उक्त व्यक्तियों के मोबाइल पर सम्पर्क करने पर सभी नंबर बन्द मिले,तब प्रार्थिया के द्वारा किसान इंडिया बायोटेक कम्पनी के कार्यालय शाप नम्बर 6 कान्हा परिसर मेंन रोड तोरवा में संपर्क साधा गया तो पता चला कि कम्पनी का कार्यालय बन्द कर आरोपी फरार हो चुके हैं।तब पीड़िता ने इसकी एफआईआर सिविल लाइन थाने में दर्ज करवाई।

44 दिन में ठगों ने थाने से चंद कदम दूरी में स्थित बैंक से आहरित किये पौने दो करोड़ से अधिक:-

मामले को दर्ज कर पुलिस ने प्रकरण को संज्ञान में लिया और विवेचना आरंभ की।पीड़िता ने बताया कि उसने पैसा चेक के माध्यम से ही दिया है।पुलिस को जांच में पता चला कि उक्त चेक से राशि के आहरण के लिए आरोपियों ने जिस थाने सिविल लाइन में मामला दर्ज हैं वहां से चंद कदम दूरी पर राव ट्रेंड सेंटर,बलराज पेट्रोल पंप लिंक रोड में स्थित बंधन बैंक में 20 नवंबर 2019 को खाता खोला गया था और उक्त खाते का बैंक स्टेटमेंट पुलिस के द्वारा निकलवाने पर पता चला की 4 दिसम्बर 19 से 18 जनवरी 2020 तक लगभग डेढ़ माह में ही 1,76,41,744 रुपये(एक करोड़ छिहत्तर लाख ,इक्यालिय हजार सात सौ चौवालीस रुपये) चेक के माध्य्म से आहरित किये गए थे।पूरी रकम कई किसानों से झांसा दे कर वसूली गयी थी।

इसके अलावा उक्त कम्पनि से मिलती जुलती नाम की कम्पनी के नाम से कोटक महिंद्रा बैंक सागर में भी खाता खोल कर 40 लाख रुपये आरोपियों के द्वारा आहरित किये गए थे।

बिलासपुर के बाद राजनांदगांव में ठगी के फिराक में थे आरोपी:-

आरोपियों के द्वारा बिलासपुर में ठगी करने के बाद राजनांदगांव में अलग नाम ग्लोबल एग्रो बायोटेक्नोलॉजी नाम से कम्पनी खोली गई थी व कवर्धा राजनांदगांव और दुर्ग के किसानों से ठगी करने की फिराक में थे, एवं ठीक उसी तर्ज पर पैसो का आहरण के लिए वहां के स्थानीय बैंक में खाता खोला गया था एसपी प्रशान्त अग्रवाल को सूचना मिली कि आरोपी वहां सक्रिय है और अभी अपने मूल निवास उत्तरप्रदेश के लिए रवाना हुए हैं,तब युपी टीम भेजी गई वहां पता चला कि आरोपी राजनांदगांव के लिए निकल गए है तब राजनांदगांव में दबिश दे कर तीन आरोपियों क्रमशःसक्ति सिंग उर्फ़ सतीश सिंग,निवासी फुलवरिया उत्तरप्रदेश,प्रदीप शर्मा उर्फ़ सौरभ सिंग निवासी जिला बलरामपुर उत्तरप्रदेश,कृष्णमोहन पांडेय निवासी जिला गोरखपुर उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपियों ने खंडेलवाल बिल्डिंग राजनांदगांव में आफ़िस खोल रखा था।

कई राज्यो और जिलों के लोगो से की ठगी:

आरोपीयो ने छत्तीसगढ़ के रायगढ़,जांजगीर ,बिलासपुर,और मध्यप्रदेश के,सागर,देवास,छिदवाड़ा,दमोह,बैतूल झारखंड के चतरा में एफआईआर दर्ज हैं।इसके अलावा इन्होंने उड़ीसा,बिहार,पंजाब के भी सैकड़ो किसानों से ठगी की थी,पुलिस इनके फरार साथियों की तलाश कर रही हैं।

आरोपियों के पास से बैंक पासबुक,एटीम कार्ड,खाद पर्ची,मोबाइल फोन रासायनिक खाद व ढाई लाख रुपये नगद बरामद किए हैं।

आईजी,एसपी ने की नगद इनाम की घोषणा:

मामले को सुलझाने वाले पुलिसकर्मियों,क्रमशः,टीआई कलीम खान,सनिप रात्रे,एएसआई शिव चंद्रा,अवधेश सिंग व एस आई प्रभाकर तिवारी व नवीन एक्का धर्मेश साहू,तदबीर सिंग,विकास यादव,विकासराम,सन्तोष यादव,ईश्ववरी कश्यप को नगद इनाम से पुरष्कृत करने की घोषणा एसपी आईजी ने की हैं।