24 HNBC News
24hnbc शहरवासियों ने सरस मेला में की महिलाओं समूहों से की 30 लाख की खरीदारी
Monday, 20 Feb 2023 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 21 फरवरी 2023। सरस मेले में महिला समूहों ने अब तक लगभग 30 लाख रूपये का कारोबार कर लिया है। सरस मेले को शहरवासियों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। अच्छी आमदनी होने से महिलाओं का उत्साह देखते बनता है। महिलाओं ने एक स्वर में इस आयोजन की तारीफ करते हुए इसे आर्थिक रूप से संबल प्रदान करने वाला प्लेटफाॅर्म बताया। मेले में सबसे अधिक बिक्री महिलाओं से संबंधित सामग्रियों की हो रही है।
 जशपुर से महुआ केंडी, आचार, चायपत्ती जैसे उत्पादों का कारोबार करने आई सुश्री सोनिया भगत का मेले को लेकर उत्साह देखते बनता है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा लगातार महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं की बदौलत आज उनके जैसी महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर है। बिलासपुर की निमा महंत ने बताया कि उनके समूह द्वारा गोबर से वर्मी कम्पोस्ट, दिया, गमला जैसे उत्पाद बनाये जाते है।  निमा इन्हीं उत्पादों की बिक्री सरस मेला में कर रही हैं। अपने उत्पादों की बिक्री के लिए उन्होंने सरस मेले के आयोजन को जरूरी बताया। वे कहती हैं कि इस मेले के माध्यम से उन्हें अपना हुनर दिखाने का प्लेटफाॅर्म मिला है। सरस मेले में महिलाओं से संबंधित उत्पादों की अच्छी खासी बिक्री हो रही है। मेले को देखने और सामग्री खरीदने प्रतिदिन शहरवासियों की बड़ी भीड़ जुट रही है।