24 HNBC News
24hnbc भाजपा ने गरीबी के मार से पस्त जनता पर चक्का जाम का मारा सौटा
Thursday, 16 Feb 2023 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 17 फरवरी 2023। सरकार पर लक्षित हिंसा के लिए नक्सलियों के उपयोग का सरकार पर आरोप लगाते हुए जिला भर में विभिन्न स्थानों पर निश्चित समय के लिए चक्का जाम आंदोलन किया गया। प्रदेश भाजपा का यह कार्यक्रम पूर्व निर्धारित था इसलिए आम जनता को विशेष परेशानी नहीं आई आंदोलन प्रारंभ होने के 1 दिन पहले ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने बस्तर क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा की गई हत्याओं की जांच के लिए एनआईए जांच की सिफारिश की चिट्ठी केंद्र सरकार के पास भेज दी। इस पर भी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को जांच पर भरोसा नहीं जग रहा आज के आंदोलन के दौरान कांग्रेसी नेता ही उलट यह पूछते नजर आए की बस्तर की हिंसा के वारदातों की जांच यदि केंद्रीय जांच एजेंसी करती है तो भाजपा के नेताओं को किस बात का डर है। यह सब जांच एजेंसियां तो वही परिणाम देती है जो उन्हें से मांगा जाता है जैसा मांगा जाता है कुल मिलाकर आम जनता को बस्तर क्षेत्र में चल रही नक्सली गतिविधियों से कोई लेना देना नहीं है। आम जनता यह मानती है कि जब आम व्यक्ति निरीह आदिवासी जातियों का शिकार होता है तो उसके पक्ष में कोई राजनीतिक दल खड़ा नहीं होता ऐसे में आम जनता राजनैतिक दल के आंदोलनों को अपने जीवन यापन में राजनीतिक दल द्वारा पैदा किया गया व्यवधान ही मानती है ।