24 HNBC News
पहले व्यक्तिगत शिकायत पर लिए जाएंगे बयान मोपका स्थित सरकारी गृह निर्माण समिति के विरुद्ध जांच प्रारंभ
Wednesday, 15 Feb 2023 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 16 फरवरी 2023। शहर की सबसे पुरानी गृह निर्माण सहकारी समिति सरकारी कर्मचारी सहकारी गृह निर्माण समिति पंजीयन क्रमांक 3157, इन दिनों फिर से आरोपों के घेरे में है। पूर्व में भी वित्तीय अनियमितताओं के चलते इस समिति पर परिसमापक अधिकारी बैठाया गया था। उस समय भी गुपचुप तरीके से नए चुनाव कराने का एक आरोप परीसमापक अधिकारी और समिति के कुछ सदस्यों पर लगा था पर चुनाव हो गए और परिसमापक अधिकारी ने नए पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष बनने के बाद क्रमशः अशोक गोरख एवं उपाध्यक्ष संजय तिवारी के विरुद्ध अब उस क्षेत्र के नागरिकों ने शिकायत की साथ ही समिति का 12 फरवरी 2023 का एक प्रस्ताव भी पास हुआ जिसमें पदाधिकारियों के खिलाफ अविश्वास प्रकट किया गया वस्तुत यह बैठक इसी प्रस्ताव को पास करने के लिए बुलाई गई कलेक्टर महोदय को सौपे गए ज्ञापन में हस्ताक्षर कर्ताओं ने यह आरोप लगाया कि पदाधिकारी और उनके लोग अवैध रूप से रति प्लॉट 50 हजार से तीन लाख तक की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में सहकारिता विभाग के डीआर ने कहा कि सहकारी समिति के खिलाफ दो तरह के शिकायतें आई है पहली वे जो एक हितग्राही ने की है, दूसरी शिकायत वह जिसमें सामूहिक शिकायत की गई है जांच प्रारंभ की जा रही है पहले व्यक्तिगत शिकायत पर नोटिस जारी हो रहा है। इसी संदर्भ में जब सहकारी संस्था का पक्ष जानने के लिए अध्यक्ष अशोक गोरख को फोन किया गया तो उन्होंने अपना फोन उपाध्यक्ष संजय तिवारी को दे दिया तिवारी जी ने बताया कि शिकायत कर्ताओं ने अपना सदस्यता क्रमांक लिखा ही नहीं है साथ ही पता भी नहीं लिखा है वे हमारे सदस्य हैं ही नहीं साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जो आरोप लगे हैं उनकी जांच होना चाहिए यदि हमारे द्वारा कोई गलत काम किया जा रहा है तो हमारे विरुद्ध कार्यवाही होना चाहिए।