24 HNBC News
24hnbc डॉ ठाकुर की सुप्रीम कोर्ट में याचिका अदानी पर लगाए गंभीर आरोप, सुनवाई 17 को
Tuesday, 14 Feb 2023 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 15 फरवरी 2023। अदानी ग्रुप के खिलाफ इस बार जो याचिकाकर्ता उच्चतम न्यायालय पहुंचा है वह एलआईसी का निवेशक है और उसका स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में खाता भी है। याचिकाकर्ता का नाम डॉ जया ठाकुर है वे कांग्रेस पार्टी की मध्यप्रदेश की महासचिव भी हैं। उन्होंने अपनी याचिका में आरोप लगाया है पोट टू पावर समूह ने गलत तरीके से अपनी कंपनियों के शेयर की कीमत बढ़ा चढ़ाकर दिखाई, मामले को तत्काल सूचीबद्ध करने के लिए भारत के मुख्य न्यायाधीश के समक्ष उल्लेख किया गया उन्होंने इस पर 17 फरवरी को सुनवाई की सहमति दी। क्योंकि इसी तरह के दो अन्य मामले 17 फरवरी को सूचीबद्ध है और इस याचिका को भी उसी के साथ टैग करने पर सहमति बनी है। याचिका में अडानी इंटरप्राइजेज के एफपीओ में ₹3200 प्रति शेयर की दर से कथित रूप से भारी मात्रा में सार्वजनिक फंड का निवेश करने के लिए एलआईसी और भारतीय स्टेट बैंक की भूमिका की जांच की मांग की गई है जब बाजार की मौजूदा दर सेकेंडरी मार्केट में शेयर करीब ₹1800 प्रति शेयर था तब उन्होंने ₹3200 खरीदा। याचिकाकर्ता का आरोप है कि गौतम अडानी और उनके सहयोगियों ने लोगों के लाखों करोड़ ठगे हैं। डॉ ठाकुर द्वारा दायर याचिका में अदानी समूह के खिलाफ कदाचार के कई आरोप लगाए गए हैं। याचिकाकर्ता का यह भी कहना है कि इस बात की जांच की जानी चाहिए कि क्या एलआईसी और एसबीआई अदानी समूह की कंपनियों में निवेश करके निवेशकों और आम लोगों के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन करने में विफल रहे हैं।