24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग 13 फरवरी 2023
Sunday, 12 Feb 2023 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार -
राष्ट्रीय मिति माघ 24, शक संवत् 1944, फाल्गुन कृष्ण, सप्तमी, सोमवार, विक्रम संवत् 2079। सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 01, रज्जब-21, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 13 फरवरी सन् 2023 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुऋतु। 
राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। सप्तमी तिथि प्रातः 07 बजकर 46 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ। विशाखा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 36 मिनट तक उपरांत अनुराधा नक्षत्र का आरंभ। वृद्धि योग अपराह्न 02 बजकर 16 मिनट तक उपरांत अनुराधा नक्षत्र का आरंभ।
वृद्धि योग अपराह्न 02 बजकर 16 मिनट तक उपरांत ध्रुव योग का आरंभ। बव करण प्रातः 09 बजकर 46 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चंद्रमा रात्रि 08 बजकर 37 मिनट तक तुला उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।
आज का व्रत त्योहार : फाल्गुन संक्रांति 2023।
सूर्योदय का समय 13 फरवरी 2023 : सुबह 7 बजकर 2 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 13 फरवरी 2023 : शाम 6 बजकर 9 मिनट पर
 
आज का शुभ मुहूर्त 13 फरवरी 2023 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 18 मिनट से 6 बजकर 10 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 27 मिनट से 3 बजकर 11 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 9 मिनट से 1 बजकर 1 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 7 मिनट से 6 बजकर 33 मिनट तक। अमृत काल शाम को 5 बजकर 45 मिनट से 7 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग आधी रात के बाद 2 बजकर 36 मिनट से सुबह 7 बजकर 1 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 13 फरवरी 2023 :
राहुकाल सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक। दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर में 12 बजकर 58 मिनट से 1 बजकर 42 मिनट और उसके बाद 3 बजकर 11 मिनट से 3 बजकर 56 मिनट तक रहेगा।
आज का उपाय : आज शिवलिंग पर दूध मिश्रित जल चढ़ाएं और पूजा करें। बेलपत्र चढ़ाएं और चंदन लगाएं।(आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)