24hnbc आज का पंचांग 12 फरवरी 2023
Saturday, 11 Feb 2023 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार -
आज रविवार 12 फरवरी है और चंद्रमा का संचार तुला राशि में हो रहा है और इसके साथ ही आज स्वाती नक्षत्र और विशाखा नक्षत्र भी हैं। वहीं भद्रा भी सुबह से लेकर शाम तक रहेगी। ऐसे में आज के दिन कोई भी काम बिना शुभ मुहूर्त देखे न करें।
Aaj Ka Panchang: राष्ट्रीय मिति माघ 23, शक संवत् 1944, फाल्गुन कृष्ण, षष्ठी, रविवार, विक्रम संवत् 2079। सौर माघ मास प्रविष्टे 30, रज्जब-20, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 12 फरवरी सन् 2023 ई॰।
सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु। राहूकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। षष्ठी तिथि प्रातः 09 बजकर 46 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ।
स्वाती नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 27 मिनट तक उपरांत विशाखा नक्षत्र का आरंभ। गण्ड योग अपराह्न 03 बजकर 34 मिनट तक उपरांत वृद्धि योग का आरंभ।
वणिज करण प्रातः 09 बजकर 46 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात तुला राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय का समय 12 फरवरी 2023 : सुबह 7 बजकर 2 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 12 फरवरी 2023 : शाम 6 बजकर 9 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 12 फरवरी 2023 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 19 मिनट से 6 बजकर 11 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 27 मिनट से 3 बजकर 11 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 9 मिनट से 1 बजकर 1 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 6 मिनट से 6 बजकर 32 मिनट तक। अमृत काल शाम को 5 बजकर 22 मिनट से 7 बजकर 1 मिनट तक रहेगा। त्रिपुष्कर योग आधी रात के बाद 2 बजकर 27 मिनट से सुबह 7 बजकर 2 मिनट तक। रवि योग सुबह 7 बजकर 2 से आधी रात के बाद 2 बजकर 27 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 12 फरवरी 2023 :
राहुकाल शाम को 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक। दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल शाम को 4 बजकर 40 मिनट से 5 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। भद्रा सुबह 9 बजकर 45 मिनट से रात को 9 बजकर 50 मिनट तक।
आज का उपाय : आज सुबह उठकर सूर्य को प्रणाम करें और फिर स्नान करने के बाद जल चढ़ाएं। (आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)