24hnbc क्या ऐसी हिम्मत किसी अन्य अखबार में है
Thursday, 09 Feb 2023 00:00 am
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 9 फरवरी 2023। सदन के नेता ने देशभर में उठ रहे प्रश्नों के जवाब नहीं दिए फिर भी मीडिया के बड़े वर्ग ने उन्हें लोकसभा के भाषण के बाद विजेता घोषित कर दिया। द टेलीग्राफ ने अपने 9 तारीख के अंक में ना केवल पत्रकारों की लाज रखी साथ में लोकतंत्र को भी बचाया अखबार का फ्रंट पेज देखिए क्या ऐसी हिम्मत हिंदी प्रतिष्ठित अखबारों में है, बात किसी भी सत्ता के सामने स्पष्ट लिखने बोलने पूछने के लिए हिम्मत होनी चाहिए यह हिम्मत विपक्ष से भी पूछने के लिए भी लगती है और सत्ता से पूछने के लिए भी लगती है। उससे पूछना आसान है जो लोकतंत्र में भरोसा करता है पर इन दिनों जो सरकार दिल्ली में बैठी है वह तो लोकतंत्र में भरोसा ही नहीं रखती, हां चुनाव जीतने का गुर उन्हें आता है। टेलीग्राफ की हेडिंग देखिए कैपिटल ए के बाद मोदी के चेहरे पर तीन बार टेप लगा है। उसके बाद आई लिखा है एक लाइन में यह भी लिखा 90 मिनट के भाषण में जनता के सवालों पर 56 इंच की पट्टी कैसे लपेट दी गई। वायनाड के सांसद राहुल गांधी के भाषण से निकले प्रश्नों को लिखा गया है फिर उस पर काली स्याही पेस्ट कर दी गई है इशारा है किस तरह निम्न सदन के अध्यक्ष ने राहुल गांधी के भाषण को रिकॉर्ड से हटवाया इसी तरह का व्यवहार उच्च सदन में सभापति ने कांग्रेस के अध्यक्ष खरगे के भाषण के साथ किया कुल मिलाकर पहले संसद में बोलने नहीं दिया जाता था अब बोलने के बाद डिलीट कर दिया जाता है। इसे किस तरह लिया जाए विपक्ष के एक सांसद राहुल गांधी ने इसे बहुत पहले ही समझ लिया था तभी तो उन्होंने कन्याकुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा कर दी। लोकतंत्र में लोक तो सड़क पर ही बसता है मिलता है तंत्र पर कब्जा खराब पतियों का होता है हो सकता है सदन में निजी क्षेत्र के प्रधानमंत्री ने भी अपना कवच उन लोगों को ही बताने की कोशिश की जिसे वे कुछ किलो अनाज देकर देश को लूटने में लगे हैं।