24hnbc निष्ठुर, मगरूर और असंवेदनशील बजट का बचाव करने में असफल रहे डॉक्टर रमन
Thursday, 02 Feb 2023 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 3 फरवरी 2023। भारतीय जनता पार्टी की परंपरा अनुसार बजट पर प्रायोजित परिचर्चा और पत्रकार वार्ता में शुरू हो गई है, इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने पत्रकार वार्ता की उन्होंने 1 फरवरी को पेश बजट के बारे में कहा कि यह बजट देश के समाज के सभी वर्ग के लिए सर्वग्राही, सर्व स्पर्शी ऐसा बजट है जो 23-24 के लिए प्रस्तुत किया जा रहा है। और 2047 में देश को विकसित राष्ट्र बनाने का रोडमैप है। वे ये भी कह रहे थे पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है। पर क्या देख रहा है क्यों देख रहा है पर उन्होंने स्पष्टीकरण नहीं दिया। 55 लाख करोड़ का कर्जा 9 साल में बढ़कर 155 लाख करोड़ कैसे हो गया का उन्होंने समर्थन किया उन्होंने कहा कि कर्ज लेकर यदि अधोसंरचना का निर्माण होता है तो वह देश को आगे ले जाता है इसलिए यह कर्ज चिंता का विषय नहीं है। बढ़ती महंगाई मध्यमवर्ग की ईएमआई और पूछे गए प्रश्नों को पूर्व मुख्यमंत्री ने डालने का प्रयास किया उन्होंने बजट चर्चा के बीच राजनैतिक प्रश्नों का खूब उत्तर दिया विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा के प्रश्न पर उन्होंने कहा सरकार हमारी बन रही है और जीतने के 1 घंटे बाद मुख्यमंत्री का नाम घोषित कर दिया जाएगा यदि ऐसा हुआ तो छत्तीसगढ़ भारत का ऐसा पहला राज्य होगा जहां चुनाव परिणाम के 1 घंटे के भीतर विधायक दल की बैठक हो जाएगी साफ बात है भाजपा कि यह एक और जिम्मेदारी है उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की कृषि आधारित योजना नरवा, घुरवा, बाड़ी की खूब आलोचना की हंसी भी उड़ाई और प्रधानमंत्री आवास के बजट में से छत्तीसगढ़ को कुछ नहीं मिलेगा की भी घोषणा की।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सांसद गुहाराम अजगले, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल , पूर्व सांसद लखन लाल साहू, विधायक धरमलाल कौशिक, हर्षिता पाण्डेय, रामदेव कुमावत आदि शामिल थे।