24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग 3 फरवरी 2023
Thursday, 02 Feb 2023 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार -
राष्ट्रीय मिति माघ 14, शक संवत 1944, माघ, शुक्ल, त्रयोदशी, शुक्रवार, विक्रम संवत 2079। सौर माघ मास प्रविष्टे 21, रज्जब-11, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 03 फरवरी सन 2023 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु।
राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। त्रयोदशी तिथि सायं 06 बजकर 58 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ। पुनर्वसु नक्षत्र सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 09 बजकर 16 मिनट तक उपरांत पुष्य नक्षत्र का आरंभ। विष्कुंभ योग अपराह्न 01 बजकर 01 मिनट तक उपरांत प्रीति योग का आरंभ।
तैतिल करण सायं 06 बजकर 58 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चन्द्रमा अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 32 मिनट तक मिथुन उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार प्रदोष व्रत, मेला जैसलमेर (राजस्थान) प्रारंभ तीन दिन।
सूर्योदय का समय 3 फरवरी 2023 : सुबह 7 बजकर 8 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 3 फरवरी 2023 : शाम 6 बजे।
आज का शुभ मुहूर्त 3 फरवरी 2023 :
ब्रह्म मुहूर्त दोपहर 5 बजकर 23 मिनट से 6 बजकर 16 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 24 मिनट से 3 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 9 मिनट से 1 बजकर 1 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 59 मिनट से 6 बजकर 25 मिनट तक। अमृत काल सुबह 7 बजकर 13 मिनट से 8 बजकर 38 मिनट तक रहेगा।
आज का अशुभ मुहूर्त 3 फरवरी 2023 :
राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक तक यमगंड रहेगा। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 09 बजकर 19 मिनट से 10 बजकर 03 मिनट तक। इसके बाद 12 बजकर 57 मिनट से 1 बजकर 40 मिनट तकतक। (आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)