24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग 1 फरवरी 2023
Tuesday, 31 Jan 2023 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार -
राष्ट्रीय मिति माघ 12 शक संवत 1944, माघ, शुक्ल, एकादशी, बुधवार, विक्रम संवत 2079। सौर माघ मास प्रविष्टे 19, रज्जब-09 हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 1 फरवरी सन् 2023 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु।
राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक। एकादशी तिथि अपराह्न 2 बजकर 03 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि का आरंभ। मृगशिरा नक्षत्र अर्धरात्तोत्रर 3 बजकर 23 मिनट तक उपरांत आर्द्रा नक्षत्र का आरंभ।
ऐन्द्र योग पूर्वाह्न 11 बजकर 29 मिनट तक उपरांत वैधृति योग का आरंभ। विष्टि करण अपराह्न 2 बजकर 3 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चंद्रमा अपराह्न 2 बजे तक वृष उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार जया एकादशी व्रत।
सूर्योदय का समय 1 फरवरी 2023 : सुबह 7 बजकर 9 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 1 फरवरी 2023 : शाम 5 बजकर 59 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 1 फरवरी 2023 :
ब्रह्म मुहूर्त दोपहर 5 बजकर 24 मिनट से 6 बजकर 17 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 23 मिनट से 3 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 8 मिनट से 1 बजकर 1 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 57 मिनट से 6 बजकर 24 मिनट तक। अमृत काल सुबह 8 बजकर 30 मिनट से 9 बजकर 52 मिनट तक रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 7 बजकर 10 मिनट से मध्य रात्रि 3 बजकर 23 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 1 फरवरी 2023 :
राहुकाल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक तक यमगंड रहेगा। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से 12 बजर 56 मिनट तक। भद्रा काल सुबह 7 बजकर 10 मिनट से 2 बजकर 1 मिनट तक।
आज का उपाय : भगवान विष्णु की पूजा करें और तिल, तुलसी अर्पित करें।(आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)