24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग 31 जनवरी 2023
Monday, 30 Jan 2023 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार -
राष्ट्रीय मिति माघ 11 शक संवत 1944, माघ, शुक्ल, दशमी, मंगलवार, विक्रम संवत् 2079। सौर माघ मास प्रविष्टे 18, रज्जब-08 हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 31 जनवरी सन् 2023 ई०। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु।
राहुकाल अपराह्न 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक। दशमी तिथि पूर्वाह्न 11 बजकर 54 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ। रोहिणी नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 39 मिनट तक उपरांत मृगशिरा नक्षत्र का आरंभ।
ब्रह्म योग पूर्वाह्न 10 बजकर 59 मिनट तक उपरांत ऐन्द्र योग का आरंभ। गर करण पूर्वाह्न 11 बजकर 54 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात वृषभ राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय का समय 31 जनवरी 2023 : सुबह 7 बजकर 9 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 31 जनवरी 2023 : शाम 5 बजकर 59 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 31 जनवरी 2023 :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 56 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 23 मिनट से 3 बजकर 6 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 8 मिनट से 1 बजकर 1 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 57 मिनट से 6 बजकर 23 मिनट तक। अमृत काल रात्रि 9 बजकर 8 मिनट से 10 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। रवि योग सुबह 7 बजकर 10 मिनट से मध्‍यरात्रि 12 बजकर 39 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 31 जनवरी 2023 :
राहुकाल दोपहर 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 9 बजकर 20 मिनट से 10 बजकर 3 मिनट तक रहेगा इसके बाद मध्यरात्रि 11 बजकर 55 मिनट से 12 बजकर 8 मिनट तक। भद्रा काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 55 मिनट से सुबह 7 बजकर 10 मिनट तक।
आज का उपाय : चमेली तेल में सिंदूर मिलाकर हनुमानजी का लेपन करें और तिलक भी लगाएं। (आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)