24hnbc आज का पंचांग 30 जनवरी 2023
Sunday, 29 Jan 2023 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार -
राष्ट्रीय मिति माघ 10 शक संवत 1944, माघ, शुक्ल, नवमी, सोमवार, विक्रम संवत 2079। सौर माघ मास प्रविष्टे 17, रज्जब-07 हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 30 जनवरी सन् 2023 ई०। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु।
राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। नवमी तिथि पूर्वाह्न 10 बजकर 12 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ। कृतिका नक्षत्र रात्रि 10 बजकर 15 मिनट तक उपरांत रोहिणी नक्षत्र का आरंभ।
शुक्ल योग पूर्वाह्न 10 बजकर 48 मिनट तक उपरांत ब्रह्म योग का आरंभ। कौलव करण पूर्वाह्न 10 बजकर 12 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात वृषभ राशि पर संचार करेगा।
आज का व्रत त्योहार - गुप्त नवरात्र समाप्त 2023।
सूर्योदय का समय 30 जनवरी 2023 : सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 30 जनवरी 2023 : शाम 5 बजकर 58 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 30 जनवरी 2023 :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 56 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 22 मिनट से 3 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 8 मिनट से 1 बजकर 1 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 56 मिनट से 6 बजकर 22 मिनट तक। अमृत काल शाम 7 बजकर 40 मिनट से 9 बजकर 23 मिनट तक। रवि योग पूरे दिन रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग रात्रि 10 बजकर 15 मिनट से अगली सुबह 7 बजकर 10 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 30 जनवरी 2023 :
राहुकाल सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा। दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12 बजकर 56 मिनट से 1 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। इसके बाद दोपहर 3 बजकर 6 मिनट से 3 बजकर 49 मिनट तक।
आज का उपाय : भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना करें और शिव चालीसा का पाठ करें। (आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)