24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग 27 जनवरी 2023
Thursday, 26 Jan 2023 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार -
राष्ट्रीय मिति माघ 07 शक संवत 1944, माघ, शुक्ल, षष्ठी, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2079। सौर माघ मास प्रविष्टे 14, रज्जब-04, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 27 जनवरी सन् 2023 ई०। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु।
राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। षष्ठी तिथि प्रातः 09 बजकर 11 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ। रेवती नक्षत्र सायं 06 बजकर 37 मिनट तक उपरांत अश्विनी नक्षत्र का आरंभ।
सिद्ध योग अपराह्न 01 बजकर 21 मिनट तक उपरांत साध्य योग का आरंभ। तैतिल करण प्रातः 09 बजकर 11 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चंद्रमा सायं 06 बजकर 37 मिनट तक मीन उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा।
आज का व्रत त्योहार - पंचक समाप्त सायंकाल 6 बजकर 37 मिनट तक।
सूर्योदय का समय 27 जनवरी 2023 : सुबह 7 बजकर 11 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 27 जनवरी 2023 : शाम 5 बजकर 55 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 27 जनवरी 2023 :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 12 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 21 मिनट से 3 बजकर 4 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 7 मिनट से 1 बजे तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 53 मिनट से 6 बजकर 20 मिनट तक। अमृत काल शाम 4 बजकर 15 मिनट से 5 बजकर 49 मिनट तक। सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन रहेगा। अमृत सिद्धि योग और रवि योग सुबह 7 बजकर 12 मिनट से शाम 6 बजकर 37 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 27 जनवरी 2023 :
राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 9 बजकर 21 मिनट से 10 बजकर 4 मिनट तक रहेगा। इसके बाद दोपहर 12 बजकर 55 मिनट से 1 बजकर 38 मिनट तक। पंचक काल सुबह 7 बजकर 12 मिनट से 6 बजकर 37 मिनट तक।
आज का उपाय : माता लक्ष्मी की पूजा करें और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। (आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)