24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग 26 जनवरी 2023,
Wednesday, 25 Jan 2023 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार -
राष्ट्रीय मिति माघ 06 शक संवत् 1944, माघ, शुक्ल, पंचमी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत् 2079। सौर माघ मास प्रविष्टे 13, रज्जब-03, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 26 जनवरी सन् 2023 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु।
राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। पंचमी तिथि पूर्वाह्न 10 बजकर 29 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र सायं 06 बजकर 57 मिनट तक उपरांत रेवती नक्षत्र का आरंभ।
शिव योग अपराह्न 03 बजकर 29 मिनट तक उपरांत सिद्ध योग का आरंभ। बालव करण पूर्वाह्न 10 बजकर 29 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मीन राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार : बसंत पंचमी, श्री पंचमी, 74वां गणतंत्र दिवस।
सूर्योदय का समय 26 जनवरी 2023 : सुबह 7 बजकर 12 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 26 जनवरी 2023 : शाम 5 बजकर 55 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 26 जनवरी 2023 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 26 मिनट से 6 बजकर 19 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 21 मिनट से 3 बजकर 4 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 7 मिनट से 1 बजे तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 52 मिनट से 6 बजकर 19 मिनट तक। अमृत काल दोपहर 2 बजकर 22 मिनट से 3 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। रवि योग शाम को 6 बजकर 57 मिनट से अगले दिन सुबह 7 बजकर 12 मिनट तक। सर्वार्थ सिद्धि योग शाम को 6 बजकर 57 मिनट से अगले दिन सुबह 7 बजकर 12 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 26 जनवरी 2023 :
राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक। सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 47 मिनट से 11 बजकर 29 मिनट तक। उसके बाद दोपहर में 3 बजकर 4 मिनट से 3 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। पंचक पूरे दिन रहेगा।
आज का उपाय : आज केले के पेड़ पर दूध चढ़ाएं और गाय को चने की दाल, गुड़ खिलाएं। - (आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)