24hnbc कबीर को पहले ही पता था कलजुग में यही होना है
Saturday, 21 Jan 2023 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 22 जनवरी 2023। कबीर ने कैसे लिख दिया कबीरा कलजुग कठिन है, साधो ना मिलिया कोये, चोर उचक्के मसखरे तिनको आदर होये। समाज को ऐसे लोग सुधारने का संदेश देते हैं जिन्हें वक्त की आहट बहुत पहले हो जाती है। तभी तो कबीर को यह बात इतने पहले पता चल गई। धीरेंद्र शास्त्री, बृजभूषण सिंह, राम रहीम, आसाराम, रामकृपाल, जलेबी बाबा जैसी एक लंबी सूची है जिसमें आप राष्ट्रीय, क्षेत्रीय से लेकर जिला फिर मोहल्ला स्तरीय पाखंडी बाबाओं की सूची बना सकते हैं। इन सब को अपने अपने स्तर पर भारतीय जनता पार्टी के नेता संरक्षण देते आशीर्वाद लेते नजर आ जाएंगे यह वह दौर है जब सत्ता अपने नागरिकों को तर्क के स्थान पर धर्म की अफीम चटा रही है। हजार साल से जो समाज युद्ध रत हो उसे सैनिक तभी मिलेंगे जब तर्क के स्थान पर अंधविश्वास और धर्म की घुट्टी पिलाई जाए। देश में 1-2 नहीं, 11 राज्यों में लव जिहाद के संबंध में हाल में ही कानून बनाए गए पर इतनी ही संख्या में अंधविश्वास, काला जादू फैलाने वाले बाबाओं के खिलाफ कानून नहीं बनाए गए और हमारे उपराष्ट्रपति ऐसी ही सदन की सर्वोच्चता घोषित करते हैं और संविधान को किनारे रखने या अपनी मर्जी के मुताबिक बदलने की मनसा रखते हैं। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में शंकराचार्य ने एक मरके की बात कही धीरेंद्र शास्त्री गर्ग यदि चमत्कारी है तो जोशीमठ चले जाएं और दरारों को भर दें. .... चुनाव नजदीक आ रहे हैं धर्म भीरु सनातन संस्कृति की अलख जगाने वाले लोगों के लिए कथा से अच्छा ज्ञान मंडप कोई हो ही नहीं सकता जिसे राजनीतिक दल को 699 करोड़ रुपए का गुप्त चंदा मिला हो वहां तर्क की फसल न बोई जा सकती है और न काटी वहां तो स्लोगन है। संदेह के जूते मंडप के बाहर उतार कर ही प्रवेश करें। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएगा देश का कर्जा 155 लाख करोड़ रुपए की गिरती सेहत, मीडिया की स्वतंत्रता, कुपोषण, बेरोजगारी जैसे जनवादी मुद्दे परिदृश्य से गायब होते जाएंगे। स्थान लेंगे धर्म, हिंदुत्व खतरे में, अखंड भारत, लव जिहाद, रंग की राजनीति जैसी अनगरल बातें जिन्हें इन चक्कर में नहीं पड़ना वे दूर रहेंगे पर वह आवाम जिसे अपनी पेट की अग्नि से ज्यादा रुचि जाती पाती, हिंदू मुसलमान में है उसे तो गांधी गोडसे, हिंदू मुसलमान में ही अपनी तरक्की दिखाई देती है।