24hnbc आज का पंचांग 21 जनवरी 2023
Friday, 20 Jan 2023 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार -
राष्ट्रीय मिति माघ 01, शक संवत् 1944, माघ, कृष्ण, अमावस्या, शनिवार, विक्रम संवत् 2079। सौर माघ प्रविष्टे 08, जमादि-उल्सानी-28, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 21 जनवरी सन 2023 ई॰।
सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु। राहुकाल प्रातः 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। अमावस्या तिथि अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 23 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ।
पूर्वाषाढ़ नक्षत्र प्रातः 09 बजकर 40 मिनट तक उपरांत उत्तराषाढ नक्षत्र का आरंभ। हर्षण योग अपराह्न 02 बजकर 34 मिनट तक उपरांत वज्र योग का आरंभ। चतुष्पद करण सायं 4 बजकर 21 मिनट तक उपरांत किस्तुघ्न करण का आरंभ। चंद्रमा अपराह्न 2 बजकर 53 मिनट तक धनु उपरांत मकर राशि पर संचार करेगा।
आज का शुभ मुहूर्त 20 जनवरी 2023:
अभिजीत मुहूर्त दोपहर में 12 बजकर 11 मिनट से 12 बजकर 54 मिनट से। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 19 मिनट से 3 बजकर 1 मिनट तक। निशीथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 6 मिनट से 12 बजकर 59 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 48 मिनट से 6 बजकर 15 मिनट तक। अमृत काल रात को 12 बजकर 56 मिनट से 2 बजकर 20 मिनट तक रहेगा।
आज का अशुभ मुहूर्त 20 जनवरी 2023:
राहुकाल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 7 बजकर 14 मिनट से 8 बजकर 39 मिनट तक। (आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)