पूरा छत्तीसगढ़ संभालेंगे केवल 65 चेहरे आपसी गुटबाजी का नतीजा अनजान चेहरों से पिट गए चर्चित नेता
Tuesday, 17 Jan 2023 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 18 जनवरी 2023। एमआर और एसआर वाली आप पार्टी के पुराने नेताओं को उस समय बड़ा झटका लगा जब एक साथ कार्यकारणी घोषणा के स्थान पर जिला इंचार्ज और जिला सचिव की सूची जारी हो गई। इतना ही नहीं ऊपर से लाल मिर्च का तड़का कि बाहर से आए हुए अनजान चेहरे घिसे हुए चेहरों के ऊपर बिठाल दिए। बिलासपुर में गोपाल यादव और संतोष मेश्राम इन 2 लोगों को आप पार्टी की कमान सौंप दी गई। पूरे छत्तीसगढ़ में बालोद से लेकर सरगुजा तक एक सूची में 33 और एक में 32 नाम है इन दो सूची में आप पार्टी के भीतर सनसनी फैला दी, अभी जब विधानसभा चुनाव में उतरने के लिए बहुत ज्यादा दिन शेष नहीं है और जनवादी मुद्दों पर तेजी से प्रहार करने वालों की जरूरत है तब बिलासपुर जैसे कष्ट साध्य राजनैतिक माहौल वाले जिले में गोपाल और संतोष की जोड़ी पार्टी को, पार्टी के नेताओं को कार्यकर्ताओं को गोलबंद कैसे करेगी यह सबसे बड़ा प्रश्न है। संतोष मेश्राम से जितनी चर्चा हुई उन्होंने स्वीकार किया कि वे पूर्व में छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस में सक्रिय थे और श्री अजीत जोगी के निधन के बाद उन्होंने पार्टी बदली आप की रीति नीति, जनवादी मुद्दों पर सोच आदि के प्रश्न पर उन्होंने अधिक परिपक्वता वाला उत्तर नहीं दिया। कम से कम बिलासपुर जिले में तो इन दो नियुक्तियों को लेकर व्यापक और असंतोष आप पार्टी के जाने पहचाने चेहरों में है। बातचीत में वे भले ही अपनी नाराजगी व्यक्त नहीं करते क्योंकि उन्हें पता है कि इस पार्टी के बाहर अन्य पार्टियों में वे मिसफिट हैं अतः चुप रहकर काम करना ही बेहतर है। ऐसा लगता है कि बिलासपुर के आप पार्टी के स्थापित चेहरों के बीच पिछले 6 माह से जो शतरंज चल रही थी गुटबाजी चल रही थी एक दूसरे के खिलाफ प्रायोजित शिकायतें चल रही थी उसका परिणाम यही होना था कि बाहर से आय अनजान चेहरों को पद दे दिया जाए और एक सीख आप के नेताओं को... मिल गई होगी हालांकि छत्तीसगढ़ के प्रभारी संजीव झा जो दिल्ली विधानसभा चुनाव 3 बार जीत चुके हैं ने इन दिनों छत्तीसगढ़ में दौरे शुरू कर दिए हैं वे लगातार छत्तीसगढ़ में हैं और विधानसभाओं के ब्लॉक वाइज बैठके करके अपने कार्यकर्ताओं को साथ रहे हैं ऐसा माना जाता है कि संजीव झा संगठन के कुशल संचालन करता है और पार्टी को रूट लेवल से खड़ा करने में विश्वास रखते हैं सो देखने लायक रहेगा कि वे अविभाजित बिलासपुर जिले में किस तरह आप पार्टी को चुनाव की प्रतिस्पर्धा में मुकाबला योग्य बनाते हैं।