24 HNBC News
24hnbc 30 को साल का अंतिम चंद्रग्रहण
Friday, 27 Nov 2020 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

 

 

30 नवंबर को साल 2020 का अंतिम 'चंद्र ग्रहण' है, यह एक 'उपच्छाया चंद्र ग्रहण' है, जो कि भारत, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, प्रशांत महासागर क्षेत्र और एशिया के हिस्सों दिखाई देगा।ये 'उपच्छाया चंद्र ग्रहण' है इसलिए इस बार सूतक नहीं लगेगा, आम तौर पर ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक लग जाता है। सूतक काल में पूजा-पाठ, खाना-पीना और शुभ काम वर्जित होते हैं, इस ग्रहण को आप खुली आंखों से देख सकते हैं।साल 2020 का अंतिम चंद्र ग्रहण30 नवंबरक्या है चंद्र ग्रहण का समयग्रहण शुरू- 30 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 04 मिनट परचंद्र ग्रहण चरम पर- दोपहर 3 बजकर 13 मिनट परचंद्र ग्रहण खत्म- शाम 5 बजकर 22 मिनट पर।कुल मिलाकर ग्रहण की अवधि-04 घंटे 21 मिनट की होगीइस बार ग्रहण वृषभ राशि और रोहिणी नक्षत्र में लगेगा जिसके कारण वृष राशिवालों को थोड़ा ख्याल रखने की जरूरत है, हालांकि इस ग्रहण का असर सभी राशियों पर पड़ेगा इसलिए सभी को सजग रहने की जरूरत है।