24hnbc भ्रष्ट अधिकारी को कैसा आसरा पहले पदोन्नति फिर निलंबन
Thursday, 12 Jan 2023 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 13 जनवरी 2023। छत्तीसगढ़ राज्य के दो विभाग इन दिनों अपने ही लय में चल रहे हैं पहला नाम विपणन विभाग है और दूसरा सहकारिता, सहकारी बैंक के कुछ अधिकारियों का वेतन वहां के कलेक्टर से भी ज्यादा हो गया यहां तक कि जितना वेतन स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक को नहीं मिलता उससे ज्यादा सहकारी बैंक के अधिकारी को मिलने लगा मुख्यमंत्री ने ऐसे मामले पर नाराजगी जाहिर की, जांच का आदेश दिया पर अभी भी कार्यवाही स्थित है ऐसा ही एक मामला जीपीएम जिले से जुड़ा है। विपणन विभाग के जिस अधिकारी के खिलाफ जिले के कलेक्टर ने कार्यवाही करने का प्रतिवेदन सरकार को भेजा उसे जिम्मेदार अधिकारियों ने पहले पदोन्नत किया और दूसरे दिन सस्पेंड किया। ऐसे में साफ समझ में आता है की भ्रष्ट अधिकारी के ऊपर कुछ लोग कितने मेहरबान होते हैं। जीपीएम में जिला विपणन अधिकारी लोकेश कुमार के कार्यकाल में फर्जी बैंक गारंटी से धान उठाओ हुआ, शिकायत मिलने पर कलेक्टर ने जांच कराई। मामला सही पाया गया दोषी राइस मिरर्स को ब्लैक लिस्टेड किया गया। 28 दिसंबर को कलेक्टर ने नागरिक आपूर्ति विभाग को प्रतिवेदन भेजा 29 दिसंबर को लोकेश कुमार को विपणन संघ द्वारा प्रमोशन दे दिया गया वह सहायक प्रबंधक से उप प्रबंधक बन गए 30 तारीख को सचिव ने उन्हें निलंबित कर दिया । मतलब यह है कि कलेक्टर के प्रतिवेदन के साथ ही निलंबन की कार्यवाही होती तो सहायक प्रबंधक लोकेश उप प्रबंधक नहीं बन पाता ऐसे में अब जब कभी भी उसकी बहाली होगी उप प्रबंधक पद पर होगी इसे भ्रष्टाचार को आसरा देना ही कहा जाएगा। पूरे मामले में 21 करोड़ 50 लाख की बैंक गारंटी फर्जी पाई गई थी।