24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग 13 जनवरी 2023
Thursday, 12 Jan 2023 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार -
राष्ट्रीय मिति पौष 23, शक संवत 1944, माघ, कृष्ण, षष्ठी, शुक्रवार, विक्रम संवत 2079। सौर पौष मास प्रविष्टे 29, जमादि-उल्सानी-20, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 13 जनवरी सन 2023 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। षष्ठी तिथि सायं 06 बजकर 18 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ।
उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र सायं 04 बजकर 35 मिनट तक उपरांत हस्त नक्षत्र का आरंभ। शोभन योग मध्याह्न 12 बजकर 45 मिनट तक उपरांत अतिगण्ड योग का आरंभ। वणिज करण सायं 06 बजकर 18 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात कन्या राशि पर संचार करेगा। आज के व्रत त्योहार लोहड़ी पर्व।
सूर्योदय का समय 13 जनवरी 2023 : सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 12 जनवरी 2023 : शाम 5 बजकर 44 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 13 जनवरी 2023 :
विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 15 मिनट से 2 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 3 मिनट से अगले दिन 14 जनवरी को 12 बजकर 57 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 42 मिनट से 6 बजकर 9 मिनट तक। अमृत काल सुबह 8 बजकर 44 मिनट से 10 बजकर 29 मिनट तक रहेगा।
आज का अशुभ मुहूर्त 13 जनवरी 2023 :
राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 9 बजकर 21 मिनट से 10 बजकर 3 मिनट तक। इसके बाद 12 बजकर 51 मिनट से 1 बजकर 33 मिनट तक।
(आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)