24hnbc ऑयल का यह कारोबार बनाता है करोड़पति सक्ति इसमें भी अव्वल
Wednesday, 11 Jan 2023 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 12 जनवरी 2023। सक्ति वाइट कालर अपराधियों का डेरा बन गया लगता है। पहले सट्टे की राजधानी और अब ऑयल माफिया का बढ़ता साम्राज्य इन दोनों धंधों के सरगना लुटिया चोर श्रेणी में नहीं आते ना ही यह सड़क छाप मवाली हैं जिन पर 107 16 या 151 की कार्यवाही कर के इन्हें परास्त किया जा सके । पुलिस ऑयल टैंकर के ड्राइवर को पकड़ कर नाम कमा सकती है, कार्यवाही का ढिंढोरा पीट सकती है पर 5 से 6 करोड़ वाले इस अवैध धंधे के रिंग मास्टर को नहीं पड़ेगी पकड़ने की गुंजाइश बेहद कम है। बाराद्वार सक्ति में आज थोड़ा नहीं दो टैंकर फर्नेस ऑयल पकड़ा गया सक्ति जिले के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रायपुर शिवरीनारायण होते हुए ये टैंकर आ रहे थे, जिन्हें सूचना के आधार पर पुलिस ने पकड़ा है आगे की जांच जारी है। जांजगीर-चांपा सक्ति औद्योगिक क्षेत्र है और यहां से उड़ीसा कनेक्शन सीधे हैं बगैर पेट्रोल पंप मालिकों के सहयोग के फर्नेस ऑयल का अवैध कारोबार संभव नहीं है ऐसा अवैध व्यवसाय जिसमें एक ही महीने में करोड़ों का वारा न्यारा है बिना उच्च स्तरीय संरक्षण के संभव नहीं. ...।