24 HNBC News
अपने पिछले प्रदर्शन से बेहतर प्रदर्शन किया कांग्रेस ने..... शैलेश पांडे श्रद्धांजलि से जीती भाजपा की श्रद्धा
Wednesday, 11 Jan 2023 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 12 जनवरी 2022। नगर पालिक निगम बिलासपुर में वर्ष 2023 का पहला उपचुनाव भाजपा की श्रद्धा जैन ने जीत लिया यह चुनाव वार्ड नंबर 16 में हुए थे। 52% मतदान के बाद माना जा रहा था कि हार जीत 200 से 250 के दायरे में सिमट जाएगी हुआ भी वही, भाजपा की श्रद्धा जैन यह चुनाव 233 वोट से जीतीमुख्य चुनाव में यह सीट भाजपा ने 600 वोट से जीती थी, इस आधार पर कहा जा सकता है कि कांग्रेस ने अपना वोट प्रतिशत बढ़ाया। वैसे नगर पालिक निगम बिलासपुर के जनप्रतिनिधि के भाषण जनता को चिढ़ाने वाले ही थे ऊपर से सामान्य सभा में विकास के लिए बजट नहीं है कह कर हाथ जोड़ लेने वाले नेता हार का कारण बन गए। सत्ता का सीधा अर्थ विकास करने की क्षमता से होता है यदि स्थानीय निकाय का नेता ही बजट नहीं होने की घोषणा सामान्य सभा में करने लगे तो सत्ताधारी दल के प्रत्याशी को मतदाता वोट क्यों दें. ... वैसे भी एक वार्ड हार जाने से न तो महापौर को फर्क पड़ता है और ना ही सीएम को. ..।