24 HNBC News
24hnbc नारायणपुर हिंसा पर बार-बार पूछने पर चुप रहे माथुर
Saturday, 07 Jan 2023 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 8 जनवरी 2023। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के नए प्रभारी ओम माथुर आज बिलासपुर लोकसभा के दौरे पर थे। उन्होंने पत्रकार वार्ता में इस बार विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने का दावा किया आंकड़ा कितना होगा के अंतर में उन्होंने अपना परफारमेंस दिखाया और कहा कि उत्तर प्रदेश में मैंने 300 से ज्यादा सीट जीतने का दावा किया था और आंकड़े इससे बहुत ऊपर गए नारायणपुर में एक धार्मिक स्थान में तोड़फोड़ और उसमें भारतीय जनता पार्टी का जिला अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रश्नों का उत्तर देंगे। हालांकि बाद में उन्होंने राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय एवं अन्य राज्य के प्रश्नों पर भी उत्तर दिए। दोबारा नारायणपुर के प्रश्न पर उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से जवाब लेने को कहा लोकसभा की 11 सीट पर तैयारी विधानसभा चुनाव के लिए क्या. ... के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि लोकसभा संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत ही विधानसभा सीट आती है कितनी सीट जीतेंगे राज्य में सरकार बनाने के लिए और कंपनी तो क्या करेंगे के प्रश्न पर उन्होंने कहा सरकार बनाना मुख्य बात है और हम बना रहे हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से डर के प्रश्न मुख्यमंत्री का चेहरा बताने न बताने पर उन्होंने कहा कि पार्लियामेंट बोर्ड तय करता है कहां चेहरा दिखाकर लड़ना है कहां नहीं. ... ओम माथुर कल कोरबा आज बिलासपुर और आगामी सप्ताह में राजनांदगांव और बालोद के प्रवास पर रहेंगे।