24hnbc मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हुए मस्तूरी ब्लाक के सामाजिक कार्यकर्ता
Friday, 06 Jan 2023 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर 7 जनवरी 2023। छेरछेरा 6 जनवरी के दिन रायपुर में मिनीमाता समिति की ओर से मस्तूरी ब्लाक के दो नागरिकों को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा सम्मानित किया गया। दर्रीघाट मस्तूरी ब्लॉक क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता टांकेश्वर पाटले को युवा जागरूकता और सामाजिक चेतना विस्तार जागरण के लिए पुरस्कृत किया गया वही महमंद के उपसरपंच नागेंद्र राय को नशा मुक्ति कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। रायपुर में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में सतनामी समाज सहित विभिन्न वर्ग के अग्रणी लोग शामिल हुए। मस्तूरी ब्लाक के दो सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ताओं को मिनीमाता समिति द्वारा प्राथमिकता देना विशेष महत्व रखता है। टांकेश्वर पाटले अपने समाज के युवा लोकप्रिय सामाजिक समरसता सबको साथ लेकर चलने वाली सोच का प्रतिनिधित्व करते हैं। कुछ माह पूर्व ही मस्तूरी ब्लॉक के बाकरकुदा ग्राम में युवा सामाजिक चेतना और वरिष्ठ जनों की भूमिका जैसे सामाजिक मुद्दों पर दो दिवसीय सम्मेलन के पीछे इन्हीं की सोच बताई जाती है। महमंद क्षेत्र जी से बिलासपुर जिले में नशा के लिए आदि और गांजा पीड़ित क्षेत्र के रूप में जाना जाता था को नागेंद्र राय ने अपनी विशेष सोच के तहत नशा मुक्त बना दिया है। इस बार जब उन्हें महमंद में निर्वाचित जनप्रतिनिधि होने का अवसर मिला तो उन्होंने सभी पंचों के माध्यम से महमंद ग्राम पंचायत के युवाओं को इस बात के लिए पारिवारिक दबाव और नाते रिश्तो की अहमियत समझाई और सभी से नशा मुक्ति के लिए शपथ पत्र भी लिए गांव में शरीर स्वास्थ्य हो और धार्मिक सामाजिक कार्यक्रमों की विशेष अहमियत बताते हुए समाज में नई जागृति को स्थान दिया परिणाम महमंद मैं युवाओं के बीच नशा अब समाप्ति की ओर है। इसी कारण मिनीमाता समिति ने दोनों को पुरस्कृत किया।