24hnbc हिडमे मरकाम जेल से रिहा, नहीं साबित हुए आतंकवाद के आरोप
Saturday, 07 Jan 2023 00:00 am
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 7 जनवरी 2023। छत्तीसगढ़ की जानी-मानी वन अधिकार कार्यकर्ता पुलिस रिकॉर्ड में हार्डकोर नक्सली हिडमे मरकाम जेल से बाहर आ गई है। मरकाम को 9 मार्च 2021 को दंतेवाड़ा में एक जनसभा से गिरफ्तार किया गया था। उन पर हिंसक नक्सली हमलों और हत्या जैसे पांच मामले दर्ज किए गए थे 4 मामलों में वह बरी हो चुकी है एक लंबित मामले में उन्हें जमानत मिली। 5 जनवरी शाम 7:00 बजे जगदलपुर केंद्रीय कारागार से उन्हें रिहा किया गया पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में उन्हें एक लाख रुपए का इनाम हिंसक नक्सली मामले में शामिल बताया गया था। 4 जनवरी को सत्र न्यायालय ने उसे नए मामले से बरी कर दिया मरकाम के वकील क्षितिज दुबे ने बताया कि राज्य की पुलिस और एनआईए ने अभियोग पत्र दायर किए थे मरकाम और सोनी सोरी आदिवासी अधिकार की तेज तर्रार कार्यकर्ता मानी जाती है मरकाम कई खनन परियोजनाओं में भी आगे रही है मरकाम अशिक्षित है केवल क्षेत्रीय भाषा गोंडी में बात कर पाती है उस की पहली गिरफ्तारी 2016 में पुलिस टीम पर सक्षम हमला 2017 में एक अन्य हमला तथा अपहरण के एक मामले में हुई तीन मामले हत्या के प्रयास और आर्म एक्ट के संबंध में थे। एनआईए का मामला कथित आतंकी हमले से था उनकी अधिवक्ता ने कहा कि उनकी रिहाई तक अदालती प्रगति को गुप्त रखा क्योंकि उन्हें डर था कि अन्य मामलों में फंसाया जा सकता है पीयूसीएल के प्रदेश अध्यक्ष डिग्री प्रसाद चौहान ने कहा कि पुलिस का इरादा कभी भी अपराध साबित करने का नहीं होता वह तो मरकाम जैसी चाहती आवाज को दबाने का काम करते हैं।