24 HNBC News
24hnbc पूर्व विधायक अमर ने लगाया पांच वाला दाव चित हुई शहर कांग्रेस सरकार
Tuesday, 03 Jan 2023 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 4 जनवरी 2023। कांग्रेस की शहर सरकार और उसके कप्तान अपनी टीम में ही खेल रहे थे और राजनीति के अनुभवी खिलाड़ी अमर अग्रवाल ने आज शहर सरकार के गोल पर एक के बाद एक कई गोल जमा दिए। अब इन गोल को खाने के बाद कांग्रेस के शहर सरकार के पास माथा पीटने के अतिरिक्त कोई चारा नहीं बचा। 4 जनवरी 2022 को बिलासपुर शहर में कांग्रेस का मेयर कांग्रेस की एमआईसी बने 3 साल हो गए निजी तौर पर एक प्राइवेट विज्ञापन एजेंसी के माध्यम से एक एक पेज का विज्ञापन देकर शहर कांग्रेस के नेता अपनी पीठ थपथपा रहे थे ऐसे में विकास खोजो यात्रा पर निकले शहर के पूर्व विधायक अमर अग्रवाल ने महापौर की नेतृत्व क्षमता पर ही प्रश्नचिन्ह लगा दिया....। उन्होंने कहा नियत की कमी है तभी तो सामान्य सभा में हाथ जोड़कर कह देते हैं बजट नहीं है शहर में बिना राजनीतिक संरक्षण के अपराध नहीं पनप सकता, पनप रहा है का सीधा अर्थ है राजनीतिक संरक्षण मिला हुआ है। प्रशासन का रसूख खत्म हो गया है पूर्व मंत्री ने कहा कि मैं शहर की बड़ी योजनाओं पर कोई बात नहीं कर रहा इस समय बहुत छोटी सी रकम जो बिलासपुर के बजट के अनुसार बहुत छोटी है से ही शहर के बेसिक काम कराया जा सकता है जिन्हें कराने के लिए शहर सरकार टालम टोल कर रही है और केवल टेंडर नोटिस नोटिस खेल रही है।