24hnbc आज का पंचांग 01 जनवरी 2023, रविवार
Saturday, 31 Dec 2022 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार -
राष्ट्रीय मिति पौष 11, शक संवत 1944, पौष, शुक्ल, दशमी, रविवार, विक्रम संवत 2079। सौर पौष मास प्रविष्टे 17, जमादि-उल्सानी-08 हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 01 जनवरी सन 2023 ई०। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु।
राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। दशमी तिथि सायं 07 बजकर 12 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ। अश्विनी नक्षत्र मध्याह्न 12 बजकर 48 मिनट तक उपरांत भरणी नक्षत्र का आरंभ।
सिद्ध योग अगले दिन सुबह 06 बजकर 57 मिनट तक उपरांत साध्य योग का आरंभ। गर करण सायं 07 बजकर 12 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मेष राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय का समय 1 जनवरी 2023 : सुबह 07 बजकर 13 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 1 जनवरी 2023 : शाम 05 बजकर 35 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 1 जनवरी 2023 :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 04 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 08 मिनट से 02 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्यरात्रि 11 बजकर 57 मिनट से 11 बजकर 52 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 05 बजकर 33 मिनट से 06 बजे तक। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 07 बजकर 14 मिनट से दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक। रवि योग पूरे दिन रहेगा।
आज का अशुभ मुहूर्त 1 जनवरी 2023 :
राहुकाल दोपहर 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 03 बजकर 30 मिनट से 04 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल शाम 04 बजकर 12 मिनट से 04 बजकर 54 मिनट तक रहेगा।
आज का उपाय : तांबे के लोटे में जल में काले तिल डालकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। (आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)