24hnbc टेलीग्राफ की रिपोर्ट छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण और हिंसा बड़ा मामला
Friday, 30 Dec 2022 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 31 दिसंबर 2022। द टेलीग्राफ में छपी एक खबर से छत्तीसगढ़ की राजनीति में घमासान होने के आसार हैं खबर बस्तर के कुछ इलाकों में ईसाई आदिवासियों को जबरन हिंदू बनाने का एक संगठित अभियान चलाया जा रहा है ऐसा दावा एक फेक्ट फाइंडिंग कमेटी ने किया है कमेटी ने 22 दिसंबर से 24 दिसंबर के बीच 18 गांव का दौरा किया बस्तर नारायणपुर जिले के 18 गांव, कोंडागांव जिले के 15 गांव रिपोर्ट कहती है कि 15 गांव में 9 से 18 दिसंबर के बीच ईसाई आदिवासियों पर हमले हुए। अखबार के मुताबिक फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने कहा ईसाई आदिवासियों के खिलाफ जो अपराध हुए हैं उसकी जांच सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट की निगरानी में विशेष जांच दल गठित किया जाना चाहिए। ईसाई आदिवासियों पर हमले के बाद सेंटर फॉर स्टडी ऑफ़ सोसायटी एंड सेकुलरिज्म ने ऑल इंडिया पीपुल्स फोरम ऑल इंडिया लायर्स एसोसिएशन फॉर जस्टिस और यूनाइटेड क्रिश्चियन फोरम के साथ फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाई थी जिसमें 22 से 24 दिसंबर तक प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। टीम में इरफान इंजीनियर, पत्रकार अशोक वर्मा, कैथोलिक बिशप, विजेंद्र तिवारी ने गांव का दौरा किया। रिपोर्ट के मुताबिक कम से कम 24 लोगों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। मदमनार गांव के मंगलू कोर्राम ने टीम को बताया कि उन्हें 21 अन्य ईसाई आदिवासी परिवारों के साथ तिहाड़ मंदिर ले जाया गया जहां पुरोहित ने कुछ कर्मकांड के बाद उसे हिंदू घोषित कर दिया। इसी तरह उदिद, फरहाद गांव और उतम चंदा गांव की भी कहानी है टेलीग्राफ के रिपोर्ट के पहले 28 दिसंबर को छत्तीसगढ़ में ईसाइयों के धर्मांतरण और हिंसा पर एक रिपोर्ट प्रकाशित हुई जिसमें कहा गया कि 33 गांव के दर्जनों लोगों ने अलग-अलग सामुदायिक भवन, प्रार्थना घर और खेल स्टेडियम में शरण ले रखी है। रिपोर्ट में कहा गया कि 18 दिसंबर को बलेंगा गांव में बैठक बुलाई गई जिसमें ईसाई धर्म मानने वालों को डंडों से पीटा गया । 2011 की जनगणना के अनुसार छत्तीसगढ़ की कुल आबादी 2.55 करोड़ है तथा इसमें 4.90 लाख जनसंख्या ईसाइयों की है कुल आबादी का यह 1.92 फ़ीसदी है। 32% आदिवासी जनसंख्या वाले छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ईसाई संगठनों पर आदिवासियों के धर्मांतरण का आरोप लगाती है। हाल ही में साहू समाज के लोगों ने भी ईसाई धर्म में आस्था दिखाई इस पर राज्य के गृह मंत्री ने सार्वजनिक नाराजगी दर्शाई। गौरतलब है कि गृहमंत्री स्वयं साहू समाज से आते हैं। राज्य में अब विधानसभा चुनाव के 10 महीने ही शेष हैं ऐसे में धर्मांतरण का मुद्दा बार-बार गर्म होने वाला है। राज्य में रोमन कैथोलिक, 2.25 लाख हैं। असंगठित पैरा चर्च का कोई ठीक-ठाक हिसाब नहीं है फिर भी कहा जाता है कि इनमें आने जाने वालों की संख्या लगभग 900000 है। क्रिश्चियन फोरम के अध्यक्ष अरुण पन्नालाल का कहना है कि 3 वर्षों में ईसाई समाज पर हमले की 17-18 घटनाएं हुई। पिछले 3 साल में 380 हम लोग के बाद हमने गिनती करना बंद कर दी क्योंकि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में एफआईआर तक दर्ज नहीं हो रही है उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 250 से अधिक आदिवासियों ने हाल ही में चिट्ठी भी लिखी है जिसमें उन्होंने केबल बस्तर संभाग में दिसंबर के महीने में 37 घटनाएं और नवंबर के महीने में 35 घटनाओं की जानकारी दि है।