24hnbc आखिर प्रपंच से हताश राजा ने रख दिए हथियार, कहा नहीं है चुनाव लड़ने का इच्छा
Wednesday, 28 Dec 2022 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 29 दिसंबर 2022। स्वास्थ्य मंत्री ने इसी महीने दो बयान दिए दोनों बयान चुनाव लड़ने के संबंध में है। पहला बयान कार्यकर्ताओं से पूछूंगा चुनाव लड्डू या नहीं, दूसरी बार कहा इस बार विधानसभा चुनाव लड़ने का मेरा मन नहीं है फिर भी जो निर्णय लूंगा कार्यकर्ताओं से पूछ कर. ... ऐसे में सवाल उठता है कि क्या कार्यकर्ता टी एस बाबा को मन इच्छा ना होने पर भी चुनाव लड़ने के लिए राय दे सकते हैं, या फिर उनके परिवार से किसी अन्य को चुनाव मैदान में उतरने के लिए तैयार किया जाएगा। कुल मिलाकर टी एस सिंह देव के लिए सत्ता का यह 5 साल मजेदार अनुभव नहीं रहा ऐसा लगता है। पहले विधानसभा चुनाव में उतरने के पूर्व उन्हें घोषणा पत्र समिति का बड़ा काम दिया गया सब जानते हैं बाबा ने तन, मन, धन से इस जिम्मेदारी को पूरा किया। गली गली, बाजार बाजार, हर वर्ग के बीच बैठकर उन मुद्दों पर जनता की राय सुनी और जिन्हें लेकर एक ऐसा घोषणा पत्र तैयार किया जो जन घोषणा पत्र था। परिणाम कांग्रेस को बंपर जीत हासिल हुई। जनता के बीच संवेदनशील, मधुर, सहज पैठ रखने वाला यह नेता छत्तीसगढ़ में मंत्री बनने के बाद दो प्रमुख विभागों का मंत्री बन गया। स्वास्थ्य जो उनकी पसंद है और साथ में पंचायत प्रारंभ में लगा कि वे प्रभावी साबित होंगे पर शीघ्र ही समझ आने लगा सदाचार, प्रशासनिक क्षमता को कम कर देता है क्योंकि बेशर्म नौकरशाही सौटे से ही चलती है। थोड़ी बहुत जो कमी थी वो कांग्रेस की राजनीति ने पूरी कर दी। कभी ढाई ढाई का फार्मूला तो कभी विधायकों का स्तर हिना आरोप, शायद इन्हीं सबसे इस राजा का अब चुनावी राजनीति से दिल खट्टा हो गया है।