24hnbc पार्टी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर बिफरे हुपेंडी
Monday, 26 Dec 2022 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 27 दिसंबर 2022। कल तक कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन कर रहे आप पार्टी के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने आज अपनी बात रखने के लिए प्रेस क्लब का सहारा लिया। उन्होंने पीड़ित महिला और सीडब्ल्यूसी मामले में प्रश्न करते हुए कहा कि 164 के बयान के बाद पुलिस ने एक्शन लेने में इतनी देर क्यों की, आखिर दोषियों की गिरफ्तारी क्यों नहीं हो रही है इधर सीडब्ल्यूसी ने नाबालिग की कस्टडी महिला के भाई को दे दी। आम आदमी पार्टी के लगभग दर्जनभर नेताओं को कल पुलिस ने 151 के तहत कार्यवाही करते हुए मजिस्ट्रेट के तहत पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पार्टी के नेता ने मांग करी की नेतागण, तथा कार्यकर्ताओं को शीघ्र रिहा किया जाए। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के साथ हाईकोर्ट के अधिवक्ता एवं पार्टी के नेता सलीम काजी उपस्थित थे प्रदेश अध्यक्ष ने इस मामले के अतिरिक्त अन्य किसी प्रश्नों पर उत्तर नहीं दिया।