24 HNBC News
24hnbc शिवनाथ ट्रेन पर इज्जत और पैसा दोनों लूटने सक्रिय है गिरोह रहे सचेत
Monday, 26 Dec 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 27 दिसंबर 2022। यह कहानी नहीं है हालाकी लिखने वाले संजय सिन्हा चर्चित कहानीकार है उन्होंने यह वाक्य जो ट्रेन में हुआ है को भड़ास4मीडिया में लिखा है घटना किसके साथ हुई का पता तो नहीं पर घटना कहां हुई इसका पता है। ट्रेन का नाम शिवनाथ एक्सप्रेस है ट्रेन कोरबा से नागपुर की ओर रोज चलती है। कोच नंबर एसई 01 है। और बर्थ नंबर 34 इस पर सवार मुसाफिर को नागपुर पहुंचना था वहां से उसे चेन्नई जाना था अपने किसी बीमार रिश्तेदार को देखने पर शिवनाथ ट्रेन में जो घटना उसके साथ हुई वह नए तरीके से डकैती की जीती जागती मिसाल है। मुसाफिर को शौचालय जाना था अभी रात का कुछ ज्यादा समय भी नहीं हुआ था मात्र 9:00 बजे की बात है बर्थ से शौचालय के रास्ते में उसे एक लड़का दो लड़कियां खड़े दिखाई दिए उनमें से एक थर्ड जेंडर था मुसाफिर ने जैसे ही शौचालय का दरवाजा खोला और अंदर बढ़ने की कोशिश की पीछे से धक्का दिया गया जिस ने धक्का दिया था वह खुद भी भीतर घुस गया शौचालय का दरवाजा बंद कर दिया। मुसाफिर का फोन लूट लिया और उसकी पेंट उतार दी, साथ में लड़की ने अपने भी कपड़े उतारे फिर मुसाफिर के मोबाइल से ही वीडियो बनाया। चलती ट्रेन में उसके मोबाइल के वीडियो को अपने मोबाइल में ट्रांसफर किया और मोबाइल वापस कर दिया। स्टेशन आते हैं लड़की और उसके साथी मुसाफिर का पेंट लेकर उतर गए घबराया हुआ आदमी किसी तरह अपनी बर्थ तक पहुंचा, वह समझ ही नहीं पा रहा था कि क्या किया जाए इतने में मोबाइल पर संदेश आया वीडियो वायरल किया जाए या डिलीट और शुरू हो गया खेल ब्लैकमेलिंग का। जैसे-जैसे ट्रेन बढ़ रही थी नागपुर की ओर वैसे-वैसे संदेश तीखे होते गए तुम्हारी तो इज्जत मिट्टी में मिल जाएगी। आदमी ने किसी तरह हिम्मत करके टीटी से संपर्क किया फिर ट्रेन में ही चल रहे पुलिस वाले को लिखित शिकायत दी यात्री को आगे की यात्रा भी करनी थी तो वह ट्रेन से नहीं उतरा आगे जो कार्यवाही होगी वह तो होगी सभी यात्रियों को अब नए लूट गिरोह से सचेत रहना पड़ेगा। यह घटना बिलासपुर नागपुर शिवनाथ ट्रेन की है और जामताड़ा के आसपास यह नया गिरोह आपका पैसा और इज्जत दोनों लूटने सक्रिय हो गया।