24hnbc 36 झूठ बोलकर आया भूपेश, अब नरवा, घुरवा, बाड़ी की करता है बात..... डॉ रमन सिंह
Thursday, 22 Dec 2022 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 23 दिसंबर 2022। छत्तीसगढ़ प्रदेश इन दिनों लूट, हत्या, बलात्कार जैसे अपराधों के बढ़ने के कारण देश में अपराधों के संख्या की दृष्टि से चौथे या पांचवें नंबर पर आ गया है। विकास की मुख्यधारा से कटते हुए अब इस राज्य में 55 हजार करोड़ का कर्ज है और छत्तीसगढ़ के नागरिक ₹25 टन कोयले पर, सीमेंट पर ₹30 प्रति बोरी और जमीनों के नामांतरण पर प्रति प्रकरण ₹25000 का दंड भोग रहे हैं ऐसी भूपेश सरकार को निपटाने का समय आ गया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री ने आज की पत्रकार वार्ता में भूपेश बघेल को 36 झूठ बोलने वाला मुख्यमंत्री बताया उन्होंने कहा कि उसने अपनी पार्टी का झूठा घोषणा पत्र जनता के दिमाग में विठाला और छल से सत्ता ली. ... परिणाम ना किसानों को बोनस मिला, ना शराब बंदी हुई, ना बेरोजगारों को भत्ता मिला दैनिक वेतन भोगियों का नियमितीकरण भी नहीं हुआ, स्वयं सहायता समूह का काम भी छीन लिया गया ऐसे में छत्तीसगढ़ प्रदेश से उद्योगपतियों का पलायन शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर की आज विधानसभाओं में मेरे को जो जिम्मेदारी दी गई है उसी के तहत मैंने मस्तूरी और बेलतरा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ आम नागरिकों के साथ बैठके की और हमें जो मैदानी सच्चाई पता चली वह छत्तीसगढ़ की वास्तविकता को बताने वाली है। छत्तीसगढ़ में हर तरह का माफिया सक्रिय है, भूमि संबंधी राजस्व के जो काम 5000 से 10000 में हो जाते थे आज 50000 में हो रहे हैं। बाहर प्रदेशों से शूटर लाकर महामंत्री की हत्या करा दी जाती है। पत्रकारों के प्रश्नों पर उन्होंने कहा कि हमारे शासन के समय पर राज्य में औद्योगिकरण हो रहा था निवेशक यहां उद्योग लगाने आते थे आज तो उद्योगपतियों ने अपना काम समेट लिया है। पत्रकार वार्ता में बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, पार्टी पदाधिकारी भूपेंद्र सिवनी, पूर्व सांसद लखन लाल साहू, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल उपस्थित थे। किंतु मस्तूरी विधायक प्रदेश प्रवक्ता भाजपा कृष्णमूर्ति बांधी की अनुपस्थिति चर्चा में रही।