24hnbc आज का पंचांग 23 दिसंबर 2022
Thursday, 22 Dec 2022 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार -
राष्ट्रीय मिति पौष 02, शक संवत् 1944, पौष, कृष्ण, अमावस्या, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2079। सौर पौष मास प्रविष्टे 08, जमादि-उल्लावल-28, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 23 दिसंबर सन् 2022 ई॰।
सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। अमावस्या तिथि अपराह्न 03 बजकर 47 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ।
मूल नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 13 मिनट तक उपरांत पूर्वाषाढ़ नक्षत्र का आरंभ। गण्ड योग अपराह्न 01 बजकर 41 मिनट तक उपरांत वृद्धि योग का आरंभ।
नाग करण अपराह्न 03 बजकर 47 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात धनु राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार : पौष अमावस्या
सूर्योदय का समय 23 दिसंबर 2022 : सुबह 7 बजकर 11 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 23 दिसंबर 2022 : शाम 5 बजकर 30 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 23 दिसंबर 2022 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 21 मिनट से 6 बजकर 16 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 3 मिनट से 2 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्यरात्रि 11 बजकर 53 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 27 मिनट से 5 बजकर 55 मिनट तक। अमृत सिद्धि योग शाम को 7 बजकर 34 मिनट से 8 बजकर 59 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 23 दिसंबर 2022 :
राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा। दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 9 बजकर 14 मिनट से 9 बजकर 56 मिनट तक। इसके बाद दोपहर 12 बजकर 41 मिनट से 1 बजकर 22 मिनट तक।
(आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)