24 HNBC News
तीन दिवसीय प्रवास पर पहुंचे रमन सिंह एससी वोटर हाथ से नहीं खिसक रहा ........ डॉक्टर रमन
Wednesday, 21 Dec 2022 00:00 am
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 21 दिसंबर 2022। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने प्रदेश सरकार पर और उसकी नीतियों पर आक्रमण करते हुए कहा कि 4 साल में छत्तीसगढ़ की पहचान भ्रष्टाचार और ईडी के छापों वाले राज्य के रूप में बनी है। यही भूपेश बघेल की उपलब्धि है। बिलासपुर जिले में समीक्षा बैठक की शुरुआत हुई । एससी सीट से शुरू करने के पीछे इस वर्ग का वोट बैंक खिसकने का डर तो नहीं के प्रश्न पर उन्होंने कहा आठों विधानसभा में जाना है शुरुआत डॉक्टर बांधी के क्षेत्र से की जा रही है । पार्टी के कार्यकर्ताओं से सीधी बात, सलाह मशवरा, पदाधिकारियों से रणनीति और आम जनता से संवाद यही कार्यक्रम है। 
राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री टीएस सिंह देव के हालिया बयान पर उन्होंने कहा कि टीएस बाबा अकेले ऐसे मंत्री नहीं हैं जिनके मन में भूपेश सरकार के खिलाफ आक्रोश है, अन्य के मन में भी है पर टीएस के पास बोलने की क्षमता है। जब वे निर्णय ले लेंगे तब हमारे विचार करने की बारी आएगी। डॉक्टर रमन इस बात का उत्तर दे रहे थे कि भाजपा के दरवाजे टीएस के लिए खुले हैं कि नहीं आज से 23 तारीख तक पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन बिलासपुर जिले में रहेंगे उनके अधिकतर कार्यक्रम विधानसभा मस्तूरी सीपत क्षेत्र में है। 
21 तारीख को 1:00 बजे उनका आगमन छत्तीसगढ़ भवन में हुआ उन्हें रिसीव करने विधायक मस्तूरी डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी और जिला भाजपा अध्यक्ष रामदेव कुमावत उपस्थित थे। धरमलाल कौशिक की अनुपस्थिति देखी गई विधायक रजनीश सिंह देर से आए अन्य नेता और पदाधिकारी नदारद दिखाई दिए इससे भाजपा के अंदर चल रही गुटबाजी उभरकर दिखी।