24 HNBC News
24hnbc सोशल इंजीनियरिंग में फेल है कांग्रेसी नेता
Monday, 19 Dec 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 20 दिसंबर 2022। पूरे प्रदेश में इन दिनों गुरु घासीदास जयंती समारोह जोर शोर से मनाया जा रहा है। सभी बड़े छोटे शहरों में रैली के साथ मंच पर कार्यक्रम भी हो रहे हैं और उन कार्यक्रमों में नेताओं को भी बुलाया जा रहा है। गुरु घासीदास जयंती पर ऐसे कार्यक्रमों में भाजपा कांग्रेस अपने अपने स्तर पर शामिल हो रहे हैं। ऐसे कार्यक्रम जिनमें कांग्रेसी नेता हिस्सा ले रहे हैं वहां पर सर्वाधिक खलने वाली बात यह है कि इन कार्यक्रमों में कहीं भी कभी भी उस नेता का कोई नाम नहीं लिया गया जिनके मुख्यमंत्री कार्यकाल में गुरु घासीदास जी को आधार मानते हुए ऐसे निर्णय लिए गए जिनके कारण छत्तीसगढ़ की राजनीति में सतनामी समाज के इस संत को राजनीति में इतना चर्चित उन्होंने ही बनवाया और अब जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है किसी भी मंच पर किसी भी नेता ने अपने ही पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह को याद भी नहीं किया ऐसा करके छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी नेताओं ने फिर से बता दिया कि उन्हें सामाजिक अभियांत्रिकी की एबीसीडी भी नहीं आती अन्यथा वे संत समाज के कार्यक्रमों में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह को याद करके एक साथ दो लाभ ले सकते थे. ... ... ।