24hnbc बाबा का शैलजा को संदेश मैडम जाग जाओ, यहां नहीं है सब कुछ ठीक
Monday, 19 Dec 2022 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 20 दिसंबर 2022। छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री टी एस सिंह देव ने एक मीटिंग में जाने के पहले पत्रकारों से कहा कि चुनाव आने के समय भविष्य को देखते हुए निर्णय लूंगा उन्होंने ऐसा बयान देकर छत्तीसगढ़ की हाल ही में नियुक्त हुई पार्टी प्रभारी शैलजा कुमारी को यह संदेश दे दिया मैडम दिल्ली में बैठकर छत्तीसगढ़ नहीं संभाला जाएगा यहां पर सब कुछ वैसा नहीं चल रहा है जैसा वे सोच रही हैं। हाल ही में हिमाचल प्रदेश के चुनाव हुए कांग्रेस की सरकार बनी और इस चुनाव में टी एस सिंह देव की बहन को हार का मुंह देखना पड़ा है ऐसे में भाई को यह सोचना पड़े कि चुनाव के पहले उसे राजनीतिक भविष्य को देखते हुए क्या निर्णय लेना है इसमें अनोखी कौन सी बात है । देश के सबसे बड़े राजनीतिक दल के पास मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कितने राजपरिवार बचे हैं ऐसे में क्या कांग्रेस हाईकमान टी एस सिंह देव के बयान को नजरअंदाज करेगा हाल ही में उनकी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ के जो नेता शामिल हुए उनमें से कुछ ने यात्रा के सबसे बड़े आधार स्तंभ दिग्विजय सिंह से भी मुलाकात की थी। दिग्गी राजा से मिलने वालों में बाबा भी थे क्या राजनीतिक चर्चा हुई यह तो किसी को नहीं पता पर बाबा का यह बयान कि चुनाव के पूर्व उचित निर्णय लूंगा छत्तीसगढ़ की राजनीति में नई गर्माहट पैदा करता है। 2003 के विधानसभा चुनाव के पूर्व उस समय के बड़े नेता बीसी शुक्ला ने चुनाव को देखते हुए निर्णय लिया था अजीत जोगी के नेतृत्व में चलने वाली सरकार ना केवल निपट गई बल्कि कांग्रेस 15 साल के लिए सरकार से बाहर हो गई इतना ही नहीं वर्ष 2017 के चुनाव में अजीत जोगी ने कांग्रेस छोड़ी और भाजपा को सत्ता में लाने का काम उन्होंने तो अपनी तरफ से कर दिया था धोखा तो डॉक्टर रमन सिंह की तरफ से हुआ जो अपनी संख्या बमुश्किल दहाई में ला पाए अब छत्तीसगढ़ प्रभारी शैलजा और कांग्रेस हाईकमान को तय करना है कि उन्हें बीसी शुक्ला वाली या जोगी वाली कहानी रिपीट करानी है या दोबारा सरकार बनानी है। बाबा का यह बयान उस समय आया है जब कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ओबीसी राजनीति का राष्ट्रीय चेहरा बनाने पर ध्यान दे रही है और फरवरी माह में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का तीन दिवसीय सम्मेलन भी है।