24hnbc यदि 15 साल में विकास किया होता तो खोजना ही क्यों पड़ता, जनता द्वारा नकार दिए गए नेता की खिज को दिखाती है यह खोज यात्रा ...... उज्जवला कराडे
Sunday, 18 Dec 2022 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 19 दिसंबर 2022। हास्य स्वास्थ्य के लिए अच्छा है किंतु बात जब हास्यास्पद हो जाए तो यह मान लेना चाहिए कि जनप्रतिनिधि स्वयं को जनता से ज्यादा होशियार मानने लगा है। बिलासपुर के पूर्व मंत्री जो स्वयं को इस शहर के पोस्टर्स पर विकास पुरुष घोषित करते नहीं सकते थे वे अब विकास खोजने निकलेंगे। 2003 से 2017 तक भारतीय जनता पार्टी का शासन था और माननीय भैया इक छोटे से समय को छोड़कर उसे सरकार के बड़े सरकार थे। सरकारी राजपत्र विधानसभा की कार्यवाहीयां, प्रश्न उत्तर बताते हैं कि उनके पास छत्तीसगढ़ सरकार का खजाना, उद्योग, वाणिज्यकर जैसे बड़े भारी भरकम विभाग और तो और छत्तीसगढ़ की जनता का पूरा स्वास्थ्य भी उन्हीं के अधीन था। अब जब वे विकास खोजने निकलेंगे तो उन्हें अपने कार्यकाल में दबाए गए सीवरेज के पाइप मिलेंगे, बिजली का अंडरग्राउंड केबल मिलेगा या उनकी बनाई टेम्स नदी मिलेगी या वे अपनी शराब नीति की दुकानों की खोज में निकलेंगे जिसमें उनकी साझेदारी समुद्र सिंह के साथ थी। 19 तारीख से शुरू होने वाली यह खोज दिन के उजाले में होगी या नगर निगम की स्ट्रीट लाइट जो उनके नगरी निकाय मंत्री होने के दौरान लगी थी पर जलती नहीं थी, के नीचे होगी।
बहरहाल खोज खोज का यह खेल कभी भी हो जनता की आंख तो बहुत पहले खुल चुकी है।