24hnbc एनसीपी के सुप्रीमो का मनाया गया 82 वां जन्मदिवस, छत्तीसगढ़ से भी पहुंचे पार्टी के नेता
Friday, 16 Dec 2022 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 17 दिसंबर 2022। मुंबई महाराष्ट्र में गत दिवस राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सुप्रीमो शरद पवार का 82 वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। पार्टी के इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ से भी प्रदेश अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री नोबेल वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता निलेश बिसवास और पुरुषोत्तम पांडे ने अपने प्रेरणा स्रोत राष्ट्रीय अध्यक्ष को शुभकामनाएं दी, कार्यक्रम के बाद छत्तीसगढ़ के नेताओं ने छत्तीसगढ़ की राजनीतिक परिस्थितियों से वरिष्ठ नेताओं को अवगत कराया और 2023 के जनवरी माह में होने वाले संकल्प छत्तीसगढ़ का आमंत्रण भी दिया। निलेश बिसवास ने बताया कि प्रदेश में 1 वर्ष बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की विशेष नीति युवाओं के लिए, युवा उद्योग पतियों के लिए तथा महिलाओं के लिए अलग-अलग तैयार की गई है। उन्होंने पार्टी हाईकमान को बिलासपुर जिले के लिए बनाई गई नीति की भी जानकारी दी और उनसे सहमति प्राप्त की।