24 HNBC News
24hnbc बायजू से गायब शाहरुख, कंपनी पर लग रहे घोटाले के आरोप
Sunday, 11 Dec 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 12 दिसंबर 2022। शिक्षा क्षेत्र में धमाकेदार स्टार्टअप के रूप में पहचान बनाने वाली बायजू अब विवादों में गिरी नजर आती है। कल तक शाहरुख खान का चेहरा दिखा कर घर घर घुसने वाली कंपनी के खातों को लेकर संसद तक में प्रश्न पूछ रहे हैं। मामला एक विदेशी कंपनी से 12 सौ करोड़ रुपए की फंडिंग राउंड घोषणा से जुड़ा है कंपनी को फंड मिला या नहीं यह तो नहीं पता पर बायजू ने विदेशी कंपनी से पैसा मिलने का हल्ला खूब मचाया और इसके बाद इस झोल में एक के बाद एक छोटी से छोटी बड़ी से बड़ी कंपनियां हंसने लगी। सितंबर 2021 में यूएस आधारित ओक्सशाट ने 285072 प्रति शेयर के हिसाब से बायजू में 12 सौ करोड़ का निवेश किया । अन्य निवेशकों में एडलवाइज 344. 9 करोड़, आईआईएसएल 110 करोड़, वेरिसन मल्टी 147 करोड़, एक्स एन होल्डिंग 150 करोड़ शामिल थे । 
बायजू ने लर्निंग ऐप के जरिए ही 2020 में 28 बिलियन का शुद्ध राजस्व हासिल किया नौ कंपनियों का अधिग्रहण कर डाला इन अधिग्रहणों पर 2 बिलियन डालर से अधिक खर्च किया भारी निवेश के कारण कंपनी का खजाना खाली होने लगा 600 नौकरियां समाप्त कर दी गई स्कूल, कॉलेज खुलने के बाद बायजू की बज गई 2021 में 450 करोड़ का घाटा पिछले वर्ष की तुलना में 3% कम राजस्व प्राप्त हुआ। 2019-20 में कंपनी को 300 करोड़ का नुकसान हुआ था जो अब 15 गुना बढ़ गया है। आरोप है कि निवेशकों को लुभाने के लिए खुद ही 12 सौ करोड़ के फंडिंग की घोषणा की और घोटाला कर डाला। सांसद कीर्ति चिदंबरम ने संसद में भी बायजू के घोटाले पर प्रश्न किए हैं। आश्चर्य की बात यह है कि शिक्षा क्षेत्र के स्टार्टअप कंपनी पर बड़ी वित्तीय गड़बड़ियों की खबरों पर मीडिया रहस्यमय चुप्पी साध कर बैठी है इसके पीछे भी बड़े षड्यंत्र की भनभनाहट है ।