24hnbc मारपीट का आरोपी प्रधान आरक्षक भेजा गया लाइन
Sunday, 11 Dec 2022 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 12 दिसंबर 2022। पचपेड़ी थाना मस्तूरी क्षेत्र का चर्चित थाना है किंतु इस बार घटना के बाद जो रिएक्शन हुआ उसे न्याय की उम्मीद बनती दिखाई देती है। थाने में तैनात प्रधान आरक्षक तेज कुमार रात्रे पर ₹20000 मांगने और मारपीट का आरोप लगा. .... मुलाहिजा में पीड़ित एल्कोहलिक पाया गया है फिर भी थाना टीआई ने प्रधान आरक्षक तेज कुमार रात्रे को लाइन रवाना कर दिया। पूरा मामला जमीन विवाद से जुड़ा बताया जाता है पुलिस संपत्ति संबंधी मामले में बयान लिखने के लिए राजकुमार केवट पीत स्वर्गीय साधराम को लेकर आई थी। केवट का भतीजा जो सरपंच प्रतिनिधि भी है थाने आया हीरालाल ने पुलिस को दबाव बनाया कि मेरे चाचा को तुरंत छोड़ो टीआई का कहना है कि हीरालाल शराब पिए हुए था और उसी बीच प्रधान आरक्षक से उसकी कहासुनी हो गई। पैसा मांगने की बात गलत है, मारपीट हुई है।
पचपेड़ी थाने से इसी माह बड़ी संख्या में तबादले हुए हैं कहा जाता है कि लोकल तैनाती को हटाया गया है अब तक 7 आरक्षकों को थाने से रवानगी दी जा चुकी है उतनी संख्या में आमद नहीं हुई है यह भी थाना स्तर पर एक समस्या है।