24hnbc टी एस की बहन डलहौजी में क्यों हार गई
Friday, 09 Dec 2022 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 10 दिसंबर 2022। हिमाचल प्रदेश के चुनाव में परिणाम क्या होंगे इसे जानने के लिए छत्तीसगढ़ के नागरिकों को दिलचस्पी तो थी पर कुल परिणाम के अतिरिक्त 1 सीट विशेष पर उसकी निगाहें भी थी। और यह सीट थी चंबा जिले की डलहौजी सीट, इस सीट से छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री टी एस सिंह देव की बहन आशा देवी चुनाव लड़ रही थी जैसे-जैसे परिणाम आए कांग्रेस की लीड दिखाई दी तब लोगों को और विश्वास हो गया कि आशा देवी चुनाव जीत जाएगी । ऐसा माननीय का कारण ही था वे 1985 में पहली बार जीती उसके बाद 1993, 1998, 2003, 2012, 2017 में भी जीती ऐसे में उम्मीद बहुत ज्यादा थी पर उनके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने जीते टिकट दिया उसका नाम डी एस ठाकुर है और डी एस ठाकुर को हर्ष महाजन ने बहुत मदद की हर्ष महाजन पहले कांग्रेस में थे पर बाद में वे भाजपा में शामिल हो गए और उन्होंने डलहौजी में ठाकुर को समर्थन दिया जिससे आशा देवी का जीतना कठिन हो गया अंतिम परिणामों में वह 9790 वोट से हार गई। डलहौजी निर्वाचन क्षेत्र में ग्रामीण मतदाताओं की संख्या बहुत अधिक है 89.8% है और ऐसे में कांग्रेस का यह सीट हार जाना चर्चा का विषय बन गया है ऐसा माना जाता है कि लंबा राजनैतिक कैरियर 6 बार चुनाव जीतना आशा देवी के लिए कठिन हो गया यदि वे चुनाव जीत जाती तो मुख्यमंत्री पद की दावेदार होती दूसरी ओर प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह जो चुनाव लड़ ही नहीं रही है वे आशा देवी को अपना प्रतिस्पर्धी मानती है।