24hnbc सुमित निवारण कुमिति के संगी यह है भरारी के भागबली
Wednesday, 07 Dec 2022 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 8 दिसंबर 2022। यह हैं भरारी के भागबली क्षेत्र का ऐसा कौन किसान है जो सेवा सहकारी समिति मर्यादित भरारी 558 के भागबली को नहीं जानता जो नहीं जानता उसकी शामत पक्की है। इनके कारनामों से परेशान होकर कल ही इनका तबादला अंबिकापुर बॉर्डर कर दिया गया है। पर आश्चर्य की बात यह है कि एक दैनिक वेतन भोगी लिपिक नवल दास मानिकपुरी को नया प्रभारी समिति प्रबंधक बनाया गया है। सर्वसम्मति से जो नोटशीट लिखी गई है उसमें लिखा है कि श्री नवल दास मानिकपुरी लिपिक को वर्ष 2022 - 23 का धान खरीदी प्रभारी का प्रभार साथ ही सेवा सहकारी समिति मर्यादित भरारी के प्रभारी संस्था प्रबंधक का प्रभाव दीया जाना मंजूर किया गया श्री मानिकपुरी शासन के निर्धारित मापदंडों के अनुसार धान खरीदी एवं परिवहन काम पूर्ण करेंगे। किन्ही परिस्थितियों में धान खरीदी में अनियमितता के लिए जिम्मेदारी धान खरीदी प्रभारी की ही रहेगी। भरारी सहित आसपास की चार अन्य समितियां भी भागबली के नियंत्रण में काम करती है ऐसा शिकायत कर्ता कहते हैं। भागबली के चार रिश्तेदार जो अलग-अलग समितियों के प्रबंधक हैं उनमें पहला नाम भागबली लहरें, जयराम नगर मस्तूरी प्रभारी प्रवेशक वित्तीय अनियमितता का आरोप 2731500 रुपए 2020-21 में। पुकराम लहरें 13 -14 में की गई वित्तीय अनियमितता 8297992 रुपए। प्रकाश लहरें गोढाडीह 50 लाख 46 हजार, बबलू लहरें एरमशाही 27 लाख 31 हजार 500 और अंत में मनोहर लाल जो कि गोढाडीह में समिति प्रभारी हैं । कुल मिलाकर यह परिवार प्रबंधक से लेकर चौकीदार तक बनने को तैयार है पर ऐसी कोई नौकरी नहीं, ऐसी कोई समिति नहीं जहां पर इन्होंने वित्तीय अनियमितता नहीं की हो। बिलासपुर कलेक्टर को 1-12- 2022 में इसी आशय का एक पत्र भी सौंपा गया था जिसका विषय सेवा सहकारी समिति मर्यादित मस्तूरी जयरामनगर में प्रबंधक भागबली धृतलहरें एवं एक ही परिवार के सभी सदस्यों को प्रबंधक बनाए जाने के संबंध में था या पत्र कार्यालय ग्राम पंचायत बरारी के द्वारा 1-12 -2022 को सौंपा गया था। इस पत्र में एक आरोप यह भी है कि शासकीय कर्मचारी भागबली समय-समय पर राजनीतिक पार्टी के होर्डिंग में फोटो छपवा आता है और उनके बैठकों में शामिल होता है। क्षेत्र में भरारी धान खरीदी केंद्र में कल कर्मचारी की किसानों ने पिटाई कर दी सभी किसान इस बात को लेकर परेशान हैं कि जो खाद उन्होंने ली ही नहीं वह खाद कर्जे के रूप में उनके खातों में कैसे चढ़ गई पिछले महीने प्रदेश कांग्रेस का एक बड़ा पदाधिकारी भ्रष्टाचार के आरोपों से लिप्त कर्मचारी को बचाने के लिए अलग-अलग अधिकारियों से मिला भी है इस संबंध में डीआर का कथन है कि भरारी विवादित स्थान है और वहां भागबली और जीवन लाल कुर्रे यह दो गुट हैं और दोनों अनियमितता में एक से बढ़कर एक हैं। शिकायत मिली है कार्यवाही की जाएगी जब कार्यवाही हुई तो एक दैनिक वेतन भोगी को जिम्मेदारी दे दी गई निश्चित ही दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी की रीढ़ की हड्डी ऐसी मजबूत नहीं हो सकती कि वह बड़े बड़े नेताओं के दबाव को सह सके।