अब बघेल होंगे, ओबीसी राजनीति में कांग्रेस का राष्ट्रीय चेहरा डिप्टी सेक्रेटरी के जेल जाने के बाद सीएम को मिला हाईकमान का आशीर्वाद
Monday, 05 Dec 2022 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 6 दिसंबर 2022। जिस प्रदेश में 6 माह पूर्व नेतृत्व परिवर्तन के कयास लगाए जा रहे थे ढाई ढाई के फार्मूले पर मीडिया बैनर आइटम बना रही थी उसी प्रदेश छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उनकी कांग्रेस पार्टी ओबीसी राजनीति का राष्ट्रीय चेहरा बनाने जा रही है। ऐसा कोई और नहीं राज्य की राजनीति का पिछला 2 दिन और कांग्रेस की स्टियरिंग कमेटी की बैठक के बाद लिया गया और घोषित यह निर्णय की फरवरी माह में छत्तीसगढ़ की राजधानी में कांग्रेस का तीन दिवसीय अधिवेशन का निर्णय करते हैं। दोनों बातें साफ इशारा कर रही है कि अब कांग्रेस में राष्ट्रीय राजनीति का एक्टिव चेहरा उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष और ओबीसी पॉलिटिक्स का चेहरा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे. ...। वैज्ञानिक दृष्टिकोण रखकर सॉफ्ट हिंदू वोटर के लिए राहुल गांधी का त्रिकूट, चंदन वाला चेहरा काम लाया जाएगा। यही चेहरा श्रमिक वर्ग और जल, जंगल, जमीन के लिए लड़ने वाले को भी प्रभावित करेगा। क्या इतने मात्र से कांग्रेस की डूबती नैया संभल जाएगी यह बड़ा प्रश्न है जिसे केवल छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान की कुल लोकसभा सीटों पर कांग्रेस की स्थिति बेहद पतली है।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान, मध्य प्रदेश से तो निकली पर उसने छत्तीसगढ़ में प्रवेश नहीं किया उसी की भरपाई तीन दिवसीय पार्टी सम्मेलन के हो जाएगी और यह सम्मेलन छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव की छाया में होगा। इसी पार्टी अधिवेशन से राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी कितनी मजबूत होगी वह तो वक्त बताएगा पर सम्मेलन की घोषणा मात्र से मुख्यमंत्री बघेल और मजबूत हो गए।
हाल ही में उनकी डिप्टी चीफ सेक्रेटरी जो 16 महीने में 500 करोड़, ईडी की गिरफ्त में है से भूपेश बघेल की छवि को जो थोड़ा बहुत नुकसान दिखाई दे रहा था उस पर कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश नेतृत्व का जिस तरह पीठ थपथपाया उससे यह स्पष्ट संकेत मिल गया कि भ्रष्टाचार पर नेता या उसके खास लोगों के फसने पर अब भाजपा, कांग्रेस, आप, एनसीपी, टीएनसी सहित सभी राजनीतिक दलों का व्यवहार एक सा होता है। वे इसे सहजता से राजनैतिक षड्यंत्र बदले की कार्यवाही कर कर मुस्कुरा देते हैं।