24hnbc श्रद्धा को न्याय दिलाने के लिए एनसीपी ने किया कैंडलमार्च
Saturday, 03 Dec 2022 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 4 दिसंबर 2022। दिल्ली में हुए जघन्य श्रद्धा हत्याकांड में श्रद्धा को न्याय मिले इसलिए आज एनसीपी ने कैंडलमार्च रैली किया । एनसीपी के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि हमारे प्रदेश में महिलाओं के प्रति विभत्सय व्यवहार का आज यह एक उदाहरण है। इसके पूर्व भी ऐसा होता रहा है साहनी हत्याकांड को कौन भूल सकता है जिसमें हत्यारे ने सहानी की हत्या करने के बाद उसे टुकड़ों में तंदूर में जला दिया था। जेसिका लाल हत्याकांड को कौन बुलाएगा यदि समय पर मीडिया ने और आम जनता ने प्रभावशाली माने जाने वाले के खिलाफ आंदोलन नहीं किया होता तो हत्यारे बच जाते पर ऐसा नहीं हुआ, जिस भी काम को पूरा करने का बीड़ा आम जन उठा लेते हैं उसमें सफलता अवश्य मिलती है। कैंडलमार्च की समाप्ति के समय मार्च में शामिल हुए लोगों ने श्रद्धा की आत्मा को शांति मिले के लिए 2 मिनट का मौन रखा और उसके परिवार को मौन रखकर न्याय की लड़ाई में सहयोग का वचन दिया। आज की इस एनसीपी की रैली में शामिल हुए मुख्य लोग निलेश बिसवास प्रदेश प्रवक्त, राजेश पटेल जिला अध्यक्ष, सैयद अमीन प्रदेश अध्यक्ष अल्प संख्यक, अलिशा बेगम प्रदेश महिला अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति, हिमांशू राज वरिष्ठ शहर अध्यक्ष , वैभव केशरी शहर अध्यक्ष, शिवम् गोरख जिला कोषाध्यक्ष, गीता सिंह महिला जिला अध्यक्ष, रुकसाना खान प्रदेश सचिव अनुसूचित जाति, सुलोचना धुरु महिला जिला सचिव,नीतू, अनु, रेहाना,रंभा, लक्ष्मी, सुनीता,राहुल नरवानी जिला उपधयक्ष, मनीष पारेख, राजेश राठौर आदि भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।