24 HNBC News
24hnbc काम आया जन दबाव, उचित मुद्दों पर सफल होता है जन आंदोलन
Thursday, 01 Dec 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर -
बिलासपुर, 2 दिसंबर 2022। बिलासपुर जोन मुख्यालय के समस्त रेल उपभोक्ता की आंखों में आज सुबह हर्ष के आंसू आ गए जब उन्होंने सुबह वंदे भारत ट्रेन बिलासपुर से चलने की खबर पढ़ी। अधिकतर खबर पढ़ने वालों के हाथ में चाय का कप था, कुछ का तो कप खुशी के मारे छलक गया। जैसे-जैसे पूरी खबर पढ़ें और सूर्य की रोशनी में आंखें खुली चाय की चुस्की ने दिमाग के तार हिलाए रेल यात्रियों को समझ आने लगा कि बिलासपुर से नागपुर चलने वाली वंदे भारत ट्रेन गोदी मीडिया की प्रायोजित खबर है। तथ्यों के तराजू पर जब उसे तौलना शुरू किया गया तो परतें खुलने लगी जोन के सीपीआरओ ने कहा कि बिलासपुर जोन के पास रेलवे बोर्ड का ऐसा कोई आदेश नहीं आया है। अब भारतीय रेल की प्रीमियम ट्रेनों की बात जिन्हें सामान्य भाषा में बोर्ड की ट्रेन कहा जाता है। उसमें तेजस, दुरंतो और राजधानी शामिल है इसी तरह वंदे भारत भी प्रीमियम ट्रेन है अधिकतर प्रीमियम ट्रेन ओवरनाइट यात्रा करती है और कम से कम 700 किलोमीटर की दूरी तय करती है। 
देश में कुल 100 वंदे भारत चलाने की योजना है अभी 4 चल रही है सभी का डिस्टेंस ऐसा है कि उनकी यात्रा 10 से 12 घंटे में पूर्ण हो जाती है। मुंबई से गांधीनगर, ऊना से नई दिल्ली, दिल्ली से वाराणसी और दिल्ली से अंरौदा मैक्सिमम स्पीड 180 तक बताई जाती है। बिलासपुर से जो दो बंदे भारत प्रस्तावित है उसमें से एक झाड़सुगुड़ा से नागपुर और दूसरा बिलासपुर से दिल्ली वाया कटनी है। पहली ट्रेन झाड़सुगुड़ा से नागपुर अभी 130 किलोमीटर की जीआरएस ने ओके सर्टिफिकेट दिया है। बिलासपुर से नागपुर वंदे भारत की यात्रा 4 से 5 घंटे होगी दूरी सबसे कम होगी और वंदे भारत का प्रीमियर ट्रेन होने का तमगा उतर जाएगा।