24 HNBC News
पुलिस प्रताड़ना के बाद युवक ने की आत्महत्या ..... आप पार्टी का आरोप छेड़खानी की शिकायत के बाद युवक ने की आत्महत्या
Monday, 28 Nov 2022 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, नवंबर 29। 
 
बिरहा थाना क्षेत्र अंतर्गत नाबालिक लड़की छेड़खानी का मामला अब पुलिस कि मुसीबत बनता नजर आ रहा है। लड़की की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए बिल्हा थाने की टीआई ने युवती द्वारा दी गई लिखित शिकायत के आधार पर हरीश गेंदले पिता भागीरथ गेंदले के घर पर आरक्षक को भेजा, युवक नहीं मिला तो उसके पिता को थाने बुलाया गया पुलिस का कहना है कि थाने में ही दोनों पक्षों के बीच बातचीत से मामला दर्ज ना करने की राय बनी और वह चले गए। वही आप पार्टी के नेता जसवीर सिंह चावला और ग्रामीणों का आरोप है कि थाने में पिता और बेटे की पिटाई के बाद युवक हरीश गेंदले ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली, दिनभर इस मामले को लेकर प्रदर्शनकारी धरना दिए रहे।